Share Market Update: शेयर बाजार गुजलार, 61000 के पार खुला सेंसेक्स
Share Market Update: शेयर बाजार गुजलार, 61000 के पार खुला सेंसेक्स
नई दिल्ली। त्योहारों के साथ ही शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। शेयर बाजार में रौनक बरकरार है। शेयर बाजार एक बार फिर से झूम उठा है। सेंसेक्स आज नई ऊंचाईयों पर पहुंच गई है। सूचकांक सेंसेक्स 373 अंक उछलकर 61111.04 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आज निफ्टी 18,272.85 के स्तर पर खुला। है। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज के टॉप शेयर विप्रो, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा रहें तो वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में कोल इंडिया, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ, बजाज फाइनेंस शामिल है।
Recommended Video

14 अक्टूबर को भारत में बेंचमार्क सूचकांक हर निशान के साथ खुला और सेंसेक्स उछलकर 61111.04 के स्तर पर खुला है। आपको बता दें कि ये पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स 61000 को पार कर गया है। 373 अंकों की उछाल के साथ सेंसेक्स ने नए रिकॉर्ड छू लिया। वहीं निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 18260 पर पहुंच गया।
हफ्ते के पांचवें दिन कारोबार में तेजी रही। सेंसेक्स उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को शेयर बाजार के हाल की बात करें तो इसमें भी तेजी आई है। शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2,70,24,154.49 करोड़ रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 60836.63 अंक तक चला गया। निफ्टी 169.80 अंक की तेजी के साथ 18161.75 अंक पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications