कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 729 अंक गिरकर 38,000 के नीचे पहुंचा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे का कहर अब शेयर बाजार पर भी साफ देखा जा सकता है। वायरस के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 729.33 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के बाद 37,894.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.20 अंक यानी 1.93 फीसदी की गिरावट के बाद 11,085.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये आंकड़ा दोपहर करीब 2 बजे का है।

Recommended Video

      Coronavirus ने उड़ा दी Investors की नींद, India में डूब गए 13 Lakh Crores रुपये |वनइंडिया हिंदी
      share market, share bazar, live market, sensex, nifty, rupees, dollar, delhi, business, शेयर बाजार, शेयर मार्किट, लाइव मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी, रुपये, डॉलर, दिल्ली, बिजनेस, शेयर की कीमत, शेयर

      बता दें देश में अब तक 28 लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इनमें 17 मरीज इटली से आए पर्यटक हैं। 6 मरीज आगरा के हैं। तेलंगाना-दिल्ली से एक-एक मामला सामने आया है। जबकि तीन मामले केरल में सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज कुल 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया है।

      आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 49.06 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 38,672.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,317.80 के स्तर पर खुला था। रुपये की बात करें तो ये डॉलर के मुकाबले 16 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 73.50 रुपये दर्ज की गई है। ऐसा 1 नवंबर, 2018 के बाद हुआ है।

      वैश्विक बाजारों का भी यही हाल है। कोरोना वायरस के कारण अन्य देशों के बाजार में भी गिरावट देखी जा सकती है। ये वायरस चीन से शुरू हुआ था और अब भारत सहित दुनिया के कई देशों तक पहुंच गया है। चीन के बाद सबसे ज्यादा खराब हालात दक्षिण कोरिया के हैं। इसके अलावा इटली और ईरान में भी वायरस बढ़ता जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+