शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी भी आया नीचे
Recommended Video
नई दिल्ली। आम बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में करीब 839.91 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी करीब 256.30 अंक नीचे जाकर बंद हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स 35,066.75 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी की बात करें तो 10,760.60 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को दिनभर शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर नजर आया।
शेयर बाजार में हाहाकार
शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, बाजार खुलते ही सेंसेक्स लगभग 300 अंक नीचे चला गया। बाजार में गिरावट का दौर दिनभर देखने को मिला। करीब 2.30 बजे के आस-पास सेंसेक्स करीब 700 अंक नीचे गिर गया। गिरावट का दौर आगे भी जारी रहा, तीन बजे के करीब सेंसेक्स 792.66 अंक लुढ़ककर 35,114 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 245.70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी करीब 10,771.20 पर पहुंच गया।
गिरावट के साथ ही शुक्रवार को खुला था शेयर बाजार
शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में करीब 839.91 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी करीब 256.30 अंक नीचे जाकर बंद हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स 35,066.75 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी की बात करें तो 10,760.60 अंक पर बंद हुआ। शुक्रवार को दिनभर शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर नजर आया।
रुपये में गिरावट का दिखा असर
बताया जा रहा है कि अगस्त 2017 के बाद पहली बार शेयर बाजार में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में करीब 839.91 अंक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी भी करीब 256.30 अंक नीचे जाकर बंद हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स 35,066.75 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी की बात करें तो 10,760.60 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को भी बजट के दौरान सेंसेक्स में 400 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि बाद में बाजार संभल गया था।
इसे भी पढ़ें:- खुलते ही गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की भारी गिरावट