Share Market में भारी गिरावट, 900 अंकों से अधिक टूटा Sensex, NIFTY ने भी गोते लगाए
शेयर मार्केट में भारी गिरावट के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक- सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक नीचे गिरा। निफ्टी में भी गिरावट देखी गई।

वित्तीय शेयरों में बिकवाली से Sensex 900 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई सेंसेक्स 1.4% गिरकर 58,309.51 पर आ गया। भारतीय शेयर सोमवार दोपहर 14:16 बजे तक एसएंडपी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 1.4% गिरकर 58,309.51 पर आ गया।
अरिहंत कैपिटल मार्केट्स की निदेशक अनीता गांधी ने कहा, "भारत में बैंकिंग क्षेत्र में बिकवाली सीधे तौर पर अमेरिका की सिलिकॉन वैली बैंक के साथ जुड़ी हुई नहीं है, लेकिन अभी तक की स्थिति के आधार पर यह कहा जा सकता है कि शेयर बाजार पर भावनात्मक प्रभाव जरूर हुआ है।
अमेरिकी बैंक के बिकने का प्रभाव!
भारतीय शेयर बाजार में स्टॉक की कीमतों में हिचकोले के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) के पतन से होने वाले नुकसान को सीमित करने की योजना ऐलान किया। इससे दूसरे देशों के शेयर बाजार में भूचाल की आशंका कम हो गई। भारतीय विश्लेषकों को घरेलू वित्तीय प्रणाली पर अमेरिकी बैंक- एसवीबी पर मंडराते संकट से अधिक प्रभावित होने की आशंका नहीं है।
बाजारों में लंबी अवधि वाले हलचल की आशंका नहीं
सोमवार को शेयर बाजार में भूचाल पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, एसवीबी संकट का भारतीय बैंकिंग पर लगभग शून्य प्रभाव है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बाजारों में हलचल की संभावना नहीं है।
किसके शेयर कितने नुकसान में रहे
रिपोर्ट के अनुसार बैंकों के स्टॉक 2.1% गिरे, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयर 2.3 फीसद गिरे। ऑटो कंपनियों को 2.2 फीसद नुकसान हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में इंडसइंड बैंक लिमिटेड को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इसके शेयरों में 7.6% की गिरावट देखी गई। विश्लेषकों ने कहा कि निजी ऋणदाता बैंक के सीईओ की दोबारा नियुक्ति पर आरबीआई ने सख्त फैसला लिया। RBI ने बैंक की प्रस्तावित अवधि से कम समय के लिए CEO की नियुक्ति को मंजूरी दी।
इंफोसिस और टेक महिंद्रा में लीडरशिप चेंज
दूसरी तरफ भारतीय आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा ने इंफोसिस के दिग्गज मोहित जोशी को नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। टेक महिंद्रा के प्रमुख सीपी गुरनानी दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद जोशी इस प्रतिष्ठित समूह की अगुवाई करेंगे। उन्होंने इंफोसिस में 18 साल की सेवा के बाद ब्रेक लिया है।
खुदरा मुद्रास्फीति पर अर्थशास्त्री क्या सोचते हैं
आर्थिक मामलों के जानकारों के अनुसार, भारतीय निवेशक खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। रिटेल इनफ्लेशन फरवरी में 6.35% रहने की संभावना है, जो जनवरी के मुकाबले कम है। हालांकि, लगातार दूसरे महीने मुद्रास्फीति भारतीय रिज़र्व बैंक की ऊपरी सीमा से ऊपर रहेगी। 43 अर्थशास्त्रियों के अनुसार समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस पर एक वोटिंग कराई।
Recommended Video
Yes Bank के शेयर प्राइस में भी गिरावट
गिरावट का आलम ये रहा कि यस बैंक लिमिटेड के शेयरों में 13% की गिरावट आई। कंपनी ने कहा कि ऋणदाता के पुनर्गठन के एक हिस्से के रूप में तीन साल की लॉक इन अवधि आज समाप्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications