शेयर बाजार में भारी गिरावट, 1000 से अधिक अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 17212 पर पहुंचा

मुंबई, 18 अप्रैल। शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले ही दिन खुलते ही गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में ही आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 1000 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिली। 1000 से अधिक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 57323 अंकों तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी तकरीबन 200 अंक गिरर 17212 अंक पर पहुंच गया है। बता दें कि तीन दिन तक बाजार बंद रहने के बाद आज खुलते ही गिरावट के साथ खुला, शुरुआती ट्रेड में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।

market

बैंक निफ्टी में तकरीबन 780 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बंधन बैंक, स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा एफएमसीजी, रियल स्टेट के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी में गिरावट बढ़कर 350 अंकों तक पहुंच गई है जबकि सेंसेक्स में गिरावट 1250 अंकों को भी पार कर गई है। टाटा पॉवर, भेज, सीजी पावर, रेणुका सुगर जैसे शेयर में भी भारी गिरावट देखने को मिल रहा है।

शुरुआती बाजार में इंफोसिस, टेक महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा एचसीएल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट,कोटक महिंद्रा बैंक,बजाज फिनसर्,एशियन पेंट, टाइट, एलएंडटी, मारुती, बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। ये सभी शेयर लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय बाजार में भी मंदी देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्श 100 के पार चला गया है। वहीं रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का भी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर देखने को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+