कोरोना वैक्सीन को मंजूरी से Share Bazar में उछाल, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार
नई दिल्ली। Share Marktet Opening: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स पहली बार 48 हजार के पार पहुंच गया। यह फिलहाल 216.27 अंकों यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 48,085.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख निफ्टी भी रिकॉर्ड 14,100 के स्तर पर खुला है। जो फिलहाल 73.10 अंकों यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 14,091.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जिन कंपनियों के शेयर में बढ़त देखी गई है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नाम शामिल है। देश में एक दिन पहले ही कोरोना वायरस के खिलाफ इलाज के लिए दो वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है, जिसका सकारात्मक असर बाजार पर साफ देखा जा सकता है।
Recommended Video

इससे पहले नए साल पर शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 117.65 यानी 25 फीसदी की बढ़त के साथ 47,868.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 14,018.50 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले बाजार खुला भी बढ़त के साथ ही था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सेंसेक्स 34 अंकों के इजाफे के साथ 47,785 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 के स्तर पर खुला था। निफ्टी ने इसके बाद 14 हजार का आंकड़ा तक पार कर लिया था।
कोरोना वायरस के खिलाफ विकसित वैक्सीन की बात करें तो देश में एक दिन पहले ही दो वैक्सीन को मंजूरी मिली है। इनमें से एक ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन है, जिसका निर्माण पुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है। वहीं दूसरी भारत बायोटेक-आईसीएमआर की वैक्सीन को भी इमरजेंसी इस्तेमाल ही मंजूरी मिली है, लेकिन इसे बैकअप के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अहमदाबाद स्थित जायडस कैडिला को उसकी वैक्सीन ZyCoV-D के फेज 3 के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वैक्सीन का पहला और दूसरे चरण का ट्रायल 1000 से अधिक लोगों पर किया गया है। डाटा से ये पता चला है कि वैक्सीन के तीन डोज दिए जाने पर ये सुरक्षित और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications