Share Market News:शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 13,250 से भी नीचे

Share Market News: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 13,250 से भी नीचे

Share Market Update News (Sensex Nifty): कमजोर वैश्विक संकेतों को लेकर शुरुआती कारोबार में मंगलवार को शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 300 अंक से ज्यादा गिरा है। वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी (Nifty) 99.90 अंक या 0.75 प्रतिशत से फिसलकर13,228.50 पर नीचे जा पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और आईटीसी में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Share Market

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती ट्रेड में 384 अंक से ज्यादा चढ़ा था लेकिन ये तेजी ज्यादा बरकार नहीं रही है, जल्दी 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 307.60 अंक पर आ गया।

जिसके बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,246.36 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई है। इसके अलावा इंडसइंडबैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी और आईटीसी गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं।

वहीं टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एचसीएल टेक और इंफोसिस मुनाफे में थे। बता दें कि पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,406.73 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी भी 432.15 अंक या 3.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,328.40 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें- BOB SO Recruitment 2021: 32 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+