Share Market: महंगाई के डर से गिरा बाजार, सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक नीचे

Share Market: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में देखने को मिल रही है। गिरावट की बड़ी वजह वैश्विक आंकड़ें और महंगाई का डर बताया जा रहा है। निवेशकों में महंगाई को लेकर चिंता लगातार बनी हुई है जिसका असर साफ तौर पर बाजार में देखने को मिल रहा है।

सेंसेक्स की बात करें तो आज यह तकरीबन 125 अंक की गिरावट के साथ 65025 अंक पर खुला, लेकिन इसके बाद इसमे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 10.55 बजे की बात करें तो सेंसेक्स 332 अंक यानि 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 64817 पर ट्रेड कर रहा है।

share market

वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमे भी 100 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी आज 64 अंकी की गिरावट के साथ 19301 अंक पर खुला और कुछ देर के लिए 19329 अंक तक पहुंचा लेकिन इसके बाद इसमे लगातार गिरावट देखे को मलि रहा है। 10.55 बजे की बात करें तो 99 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 19265 पर ट्रेड कर रहा है।

बाजार में आईटी स्टॉक्स में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। टीसीएस, एचसीएल, विप्रो के शेयर में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। वहीं डॉक्टर रेड्डीज के शेयर में उछाल देखने को मिला है। लगातार दो दिन की तेजी के बाद बाजार गुरुवार को कमजोर बंद हुए थे। सेंसेक्स 388 अंक नीचे 65151 पर बंद हुआ था।

निवेशकों में ब्याज दर बढ़ने की चिंता लगातार बनी हुई है जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार भी लगातार तीसरे दिन गिरे हैं। माना जा रहा है कि महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है उसके चलते ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करते वैश्विक माहौल को लेकर चिंता जाहिर की थी। गवर्नर शक्तिकांतदास ने कहा था कि हम ब्याज दरों को फिलहाल के लिए बढ़ा नहीं रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाने की गुंजाइश हमारे पास रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+