शेयर बाजार भारी गिरावट से बंद, सेंसेक्स 2900 अंक गिरा, निफ्टी 868 अंक लुढ़का
नई दिल्ली। मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को गिरावट के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2,919.26 अंक यानी 8.18 फीसदी की गिरावट के बाद 32,778.14 पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 868.25 अंक यानी 8.30 फीसदी की गिरावट के साथ 9,590.15 के स्तर पर बंद हुआ है।
Recommended Video
सुबह करीब 9.25 बजे का आंकड़ा देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,722.41 अंक यानी 4.83 फीसदी की गिरावट के बाद 33,974.99 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 510.05 अंक यानी 4.88 फीसदी की गिरावट के साथ 9,948.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही हुई है।
जहां सेंसेक्स 12,24.90 अंक की गिरावट के बाद 34,472.50 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 499.70 अंक की गिरावट के बाद 9,958.70 के स्तर पर खुला था।
हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना वायरस, ट्वीट कर दी जानकारी