सेंसेक्स में 880 से अधिक अंकों की गिरावट, 48000 पर बंद हुआ शेयर मार्केट
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का असर कहीं ना कहीं अर्थव्यवस्था पर अभी से देखने को मिल रहा है। सोमवार को गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही बंद हुआ। BSE प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 882.61 अंक की गिरावट के साथ 47,949.42 के लेवल पर क्लोज हुआ है। ये गिरावट 1.81 प्रतिश है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 258.40 अंक यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 14,359.45 के लेवल पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में निफ्टी 1 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में फार्मा शेयर्स में हल्की बढ़त रही है। आपको बता दें कि सुबह जब मार्केट खुला था तो 1211.97 अंकों की गिरावट के साथ खुला था। निफ्टी में भी 356.55 अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी।
Recommended Video
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से आज सिर्फ 2 शेयर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं। इनमें Dr reddy 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोज हुआ है, जबकि इंफोसिस 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 16 अप्रैल को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.29 अंक या 1.53 फीसदी टूटा था। आज 183 शेयरों में तेजी आई, 615 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 28.35 की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 36.40 अंक के लाभ से 14,617.85 अंक पर बंद हुआ था।