शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 245 अंक चढ़ा, रुपए में भी मामूली सुधार

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली है और सेंसेक्स 245.22 की बढ़त के साथ खुला है। सेंसेक्स मंगलवार को 35,110.32 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला है और 61 चढ़कर 10,574.40 पर कारोबार कर रहा है। इसके पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली थी।

sensex nifty up in early trade, rupee softens 9 paise against dollar

सोमवार को शेयर बाजार लगातार बढ़त के साथ बंद हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 131.52 बढ़कर 34,865 पर बंद हुआ था जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंक की बढ़त के साथ 10,512.50 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ रुपए में सोमवार को 27 पैसे की गिरावट आई थी और डॉलर के मुकाबले ये 27 पैसे कमजोर होकर 73.83 पर बंद हुआ था जबकि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये ने मामूली बढ़त के साथ 73.80 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। डॉलर में कमजोरी का फायदा भी रुपए को मिलता दिखाई दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+