Sensex Today: युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया, फिर क्यों बाजार में लौटी रौनक? सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उछाल
Sensex Today: ग्लोबल मार्केट में जारी उठापटक और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार (indian stock market) ने आज जबरदस्त 'कमबैक' किया है। बुधवार को लाल निशान में डूबने के बाद, आज यानी 5 मार्च को दलाल स्ट्रीट पर सुबह से ही जश्न का माहौल है।
एशियाई बाजारों में आई तेजी और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक संकेतों ने भारतीय निवेशकों में नया जोश भर दिया है। क्या यह तेजी लंबी टिकेगी या युद्ध की आहट एक बार फिर बाजार को पटखनी देगी? फिलहाल, बाजार के आंकड़ों ने एक बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। आइए जानतें हैं मार्केट के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं-

बाजार का ताजा हाल (05 मार्च 2026):
आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही खरीदारों का दबदबा देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 करीब 100 अंकों की तेजी के साथ खुला और सुबह 10:15 बजे तक 24,602.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो 0.50% की बढ़त है। वहीं Sensex भी 327 अंकों की छलांग लगाकर 79,443 के स्तर पर पहुंच गया।
प्रमुख शेयर्स और सेक्टर्स की स्थिति:
- टॉप गेनर्स: बाजार में HINDALCO (5.41%), COALINDIA (3.37%), RELIANCE (2.97%) और ONGC (2.96%) जैसे दिग्गज शेयर्स में भारी खरीदारी देखी जा रही है।
- सेक्टोरल इंडेक्स: कल (4 मार्च) जहां इंफ्रा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑटो सेक्टर्स 2-4% गिरे थे, आज उनमें जोरदार रिकवरी देखी जा रही है।
- BSE का धमाका: सेबी (SEBI) द्वारा 'Sensex Next 30' इंडेक्स के लिए डेरिवेटिव्स लॉन्च करने की मंजूरी मिलने के बाद BSE के शेयरों में 2% का उछाल आया है।
रुपये में जोरदार मजबूती
भारतीय रुपये ने आज डॉलर के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। रुपया करीब 1% की छलांग लगाकर 91.57 प्रति डॉलर पर खुला। माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डॉलर की संभावित बिक्री ने रुपये को यह मजबूती प्रदान की है।
ग्लोबल संकट और IMF की चेतावनी:
भले ही बाजार आज हरे निशान में है, लेकिन संकट अभी टला नहीं है। IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने आगाह किया है कि अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा खिंचता है, तो यह वैश्विक ऊर्जा कीमतों, विकास दर और मुद्रास्फीति को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। बुधवार को इसी डर के कारण निफ्टी 24,480 और सेंसेक्स 79,116 पर बंद हुआ था, लेकिन आज अमेरिकी बाजारों (Nasdaq 1.3% ऊपर) की तेजी ने भारतीय बाजार को सहारा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications