भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 1.67 करोड़
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई थी लेकिन, गिरावट का सिलसिला बाजार बंद होने तक जारी। शुक्रवार को बाजार 509 की गिरावट के साथ 33,176 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 165 अंकों की गिरावट के साथ 10,195.15 के स्तर पर रही। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स रेड सिग्नल में बंद हुए। शुक्रवार की गिरावट के चलते एक दिन में निवेशकों के 1.67 लाख करोड़ रुपए डूब गए।
नकारात्मक ग्लोबल संकेतों के बाद ओएनजीसी, एचडीएफसी, मारुति, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील में गिरावट से बाजार पर दबाव बना है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 1.25 फीसदी गिरकर 24,500 के नीचे बंद हुआ है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 64.98 के स्तर पर खुला।