अमेरिका और चीन की वजह से टूटा भारतीय शेयर बाजार
मुंबई। पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर बड़ी गिरावट और फिर चीन की मंदी ने सोमवार को भारत के शेयर बाजार पर भी प्रभाव डाला। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बांबे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स खुलते ही करीब 1000 अंक तक गिर गया। सेंसेक्स के साथ ही निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 300 अंक तक गिर गया।
रुपया भी कमजोर
इस समय भी बीएसई के इंडेक्स गिरावट के साथ रेड मार्क पर बिजनेस कर रहे हैं। न सिर्फ सेंसेक्स बल्कि रुपए की भी हालत पतली हो गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 66.50 तक पहुंचने की हालत पर आ गया है। पिछले दो वर्षों में रुपया इतना कमजोर हुआ है।
सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 1000 प्वाइंट तक गिर गया। फिलहाल सेंसेक्स 912.02 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी अभी 8,009.90 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी में स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप सभी तरह के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।
एशियाई बाजार भी लुढ़के
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारत के साथ ही एशिया के बाकी बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। शंघाई कम्पोजिट 7.25 प्रतिशत गिरकर 3,270 के स्तर पर आ गया है। जापान का निक्केई तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 18,850 के नीचे आ गया।
हैंग सेंग 4.25 प्रतिशत की तेजी गिरावट देखने को मिल रही है। कोरियाई कोस्पी में भी 2.2 प्रतिशत की कमजोरी है। ताइवान का इंडेक्स करीब 7 फीसदी गिरकर 7,300 के नीचे आ गया है।