2023 के आखिरी कारोबारी दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स 160, निफ्टी 50 अंक नीचे

पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। इस बीच आज बाजार में शुरुआती सेशल में कुछ करेक्शन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स आज 160 अंक नीचे चल रहा है जबकि निफ्टी भी तकरीबन 50 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स 72247 अंक पर ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 21728 पर ट्रेड कर रहा है। आज मुख्य रूप से रेलटेल, आईडीएफसी, रियालंस, इंडसइंड बैंक, आरबीएल बैंक, पीएनबी, बिरला फैशन, इंफो एज, फाइन ऑर्गेनिक्स, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जैसे शेयर पर नजर रहेगी।

share market

साल के अंतिम ट्रेडिंग सेशन में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी बड़ी वजह मिलेजुले ग्लोबल और घरेलू संकत हैं। निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स आज 230 अंक नीचे तक चला गया था और यह 72000 तक पहुंच गया था।

वहीं निफ्टी 70 अंक नीचे जाकर 21700 तक पहुंच गया था। बाजार में आज सबसे अधिक बिकवाली आईटी सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिल रही है। निफ्टी में बीपीसीए, एसबीआई में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली है। वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो इसमे आज भी फिर अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स 124 अंक की बढ़त के साथ 21779 पर बंद हुआ था जबकि सेंसेक्स 372 अंकों की बढ़त के साथ 72410 पर बंद हुआ था।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखने को मिला था। गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट में खरीदारी देखने को मिली थी। टाटा के शेयर्स में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+