सेंसेक्स और निफ्टी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन काफी अच्छा रहा वहीं शेयर धारकों में भी खुशी देखी गई। 18 दिसंबर को सेंसेक्स 206.40 अंक की बढ़त के साथ 41,558.57 पर बंद हुआ वहीं, दिन ढलने के साथ नेशनल स्टॉक एक्सेचेंज का निफ्टी 56.65 अंक बढ़कर 12,221.65 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी की बात करें तो उसमें भी बुधवार को बढ़त दर्ज की गई है, यह 32,244.25 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ।
गौरतलब है कि सोमवार की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजात ने एतिहासिक ऊंचाई दर्ज की। पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सेंसेक्स और निफ्टी आज सबसे उच्चस्तर अंक पर पहुंच कर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स ने भी 206 अंकों की बढ़त के साथ 41,558 के स्तर को पार किया, दिन में ही ऐसा अंदाजा लगाया जाने लगा था कि सेंसेक्स आज नया रिकॉर्ड बनाएगा। बता दें कि मंगलवार को भी बाजार में तेजी बनी हुई थी जिसका असर बुधवार को भी देखने को मिला है।
सेंसेक्स
ने
इस-इस
दिन
बनाया
रिकॉर्ड
बीएसई
सेंसेक्स
ने
पिछले
दिनों
30
अक्टूबर
को
नया
रिकॉर्ड
बनाया
था
जब
उसने
40,055.63
के
अंक
को
छुआ
था।
तब
से
लेकर
अबतक
सेंसेक्स
उसी
रफ्तार
से
आगे
बढ़
रहा
है,
इसके
बाद
सेंसेक्स
ने
27
नवंबर
को
41,000
का
आंकड़ा
पार
किया
और
दो
दिन
इसी
रफ्तार
पर
बने
रहने
के
बाद
29
नवंबर
के
या
फिर
से
40,793.81
के
स्तर
पर
आ
गया।
उस
दिन
के
बाद
18
दिसंबर
को
सेंसेक्स
ने
41,558
के
आंकड़े
को
छुआ
है।
यह भी पढ़ें: NCLAT ने साइरस मिस्त्री को दी बड़ी राहत, तीन साल बाद फिर बने टाटा ग्रुप के चेयरमैन