Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, बाजार अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंचा
शेयर मार्केट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। आज बाजार अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 63716 जबकि निफ्टी 18908 अंक पर पहुंच गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों का ही यह लाइफटाइम हाई है।
सुबह 9.30 बजे की बात करे तो सेंसेक्स 175.53 अंक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 56 अंकी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। 10.07 बजे की बात करें तो सेंसेक्स 646 अंक यानि 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 63617 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी 1.02 फीसदी यानि 191 अंक की बढ़त के साथ 18880 पर ट्रेड कर रहा है।

तकरीबन सभी सेक्टर हरे निशान पर आज खुले हैं। पीएसयू बैंक इंडेक्स की बात करें तो यह 0.64 फीसदी बढ़त के साथ, निप्टी मेटल 0.49 फीसदी बढ़त के साथ, ऑटो इंडेक्स 0.42 फीसदी बढ़त के साथ, आईटी इंडेक्स 0.37 फीसदी बढ़त के साथ खुला है।
निफ्टी स्मॉल कैप 50 में 0.69 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.61 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी स्मॉलकैप 350 में 0.58 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 में 0.51 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में भी आज जबरदस्त बढ़त देखने को मिला है, कंपनी के शेयर में 0.90 फीसदी का उछाल आय़ा है। वहीं टाटा मोटर्स, एसबीआई, डिवीज लैब, टाइटन, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील, हिंडालको, बजाज फाइनेंस, बजाजा आटो, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स में शुरुआती ट्रेड में बढ़त देखने को मिली है।
वहीं एचडीएफसी लाइफ, ओएनजीसी, एनटीपीसी, सिप्ला, कोटक बैंक, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, पॉवर ग्रिड, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान लीवर में शुरुआती ट्रेड में गिरावट देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications