SBI खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, खाते में पैसे जमा करने के नियमों में फिर बदलाव, अब मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कैश जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को ईमेल,एसएमएस के साथ-साथ ट्विटर के जरिए नियम में बदलाव की जानकारी दी है। SBI ने अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए कैश डिपॉजिट के नियम में बदलाव किया है। इस नियम के तहत SBI के खाताधारकों को पहले से आसानी होगी। आइए आपको एसबीआई के नए नियम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

एसबीआई ने बदला कैश डिपॉजिट का नियम
ग्राहकों के लिए बैंक डिपॉजिट के नियम को आसान बनाने के लिए बैंक ने नियम में बदलाव किया है। अब एसबीआई के खाताधारक देश की किसी भी ब्रांच में जाकर अपने सेविंग अकाउंट में जितना चाहे पैसा जमा कर सकते हैं। आपको बता दें कि अभी तक यह लिमिट 30,000 रुपए प्रतिदिन की थी, लेकिन अब इस लिमिट को खत्म कर दिया गया है। अब खाताधारक जितना चाहे अपने सेविंग अकाउंट में जमा कर सकते हैं।

एसबीआई ने शुरू की नई सुविधा
एसबीआई ने जहां कैश डिपॉजिट के नियम में बदलाव किया है तो वहीं इसके साथ ही करंट अकाउंट खाताधारकों के लिए नई सुविधा शुरू की है।अब एसबीआई के कस्टमर अपने करंट अकाउंट में प्रतिदिन 2 लाख रुपए तक जमा कर सकेंगे। एसबीआई दूसरे ब्रांच में कैश डिपॉजिट की 30000 रुपए की लिमिट खत्म कर दी है। SBI ने अपने खाताधारकों के लिए नई स्कीम शुरू की है, जिसमें आप किसी भी SBI ब्रांच में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कैश जमा कर सकते हैं।

नहीं जमा कर सकेंगे दूसरे के खाते में पैसा
इससे पहले SBI ने अपने एक और नियम में बदलाव किया था, जिसके तहत कोई दूसरा आपके खाते में कैश जमा नहीं कर सकता है। SBI ने अपने ग्राहकों के बैंक खातों को सुरक्षित रखने के लिए ये नियम बदला, जिसके तहत किसी के खाते में कोई दूसरा शख्स पैसे नहीं जमा करने का निर्देश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications