SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, एफडी पर ब्याज की दरों को किया कम

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में कटौती की है। एफडी की ब्याज दरें 0.50 प्रतिशत तक घटाई गई हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें आज (28 मार्च) से लागू हो गई हैं। बैंक ने 2 करोड़ से कम की रिटेल एफडी पर ब्याज दरें घटाई हैं। जिन लोगों का पैसा एफडी में हैं, उनके लिए ये झटका है। अब उनको अपने पैसे पर कम ब्याज मिलेगा।

Recommended Video

    Coronavirus: SBI ने Customer को दिया झटका, Fixed Deposit पर इतना कम मिलेगा Interest | वनइंडिया हिंदी
    अब कितना मिलेगा ब्याज

    अब कितना मिलेगा ब्याज

    रिटेल टर्म डिपॉजिट की ब्याज दर में 20 से 50 आधार अंकों की कमी की गई है। वहीं एकमुश्त बड़ी राशि की सावधि जमा की ब्याज दर में 50 से लेकर 100 आधार अंकों तक की कटौती की गई है। नई दरों के बाद जानिए कितना मिलेगा ब्याज-

    • सात से 45 दिन के लिए एफडी पर 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 4.00 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • 46 से 179 दिनके लिए एफडी पर 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 5.00 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • 180 से 210 दिन के लिए एफडी पर 5.00 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • 211 दिन से एक साल के लिए एफडी पर 5.0 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • एक साल से दो सालके लिए एफडी पर 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • दो साल से तीन सालके लिए एफडी पर 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • तीन साल से पांच साल के लिए एफडी पर 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    • पांच साल से 10 साल के लिए एफडी पर 5.70 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
    कितनी कटौती

    कितनी कटौती

    एसबीआई ने रिटेल टाइम डिपॉजिट के रेट में अलग-अलग अवधि में 20 बेसिस प्वॉइंट्स से 50 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है।बल्क टाइम डिपॉजिट के रेट में अलग-अलग अवधि में 50 बेसिस प्वॉइंट्स से 100 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की गई है।

    7 से 45 दिन की जमा पर ब्याज दरें 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दी गई है। वहीं, एक साल से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग सावधि जमा ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती की गई है। इसमें 5 साल की टैक्ससेवर एफडी पर ब्याज दरें 5.90 फीसदी से घटकर 5.70 फीसदी हो गई है। वहीं, इसी अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को अब 6.40 फीसदी की बजाय 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।

    आरबीआई ने की है रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती

    आरबीआई ने की है रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती

    कोरोना के संकट में रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 75 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती की है। रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। इसके बाद ही एसबीआई ने एफडी की ब्याज दर में कटौती का एलान किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+