SBI ने बताई वजह-कम बैलेंस रखने वाले खाता धारकों पर क्‍यों लगेगी पेनल्टी?

देश के सबसे बड़े भारतीय स्‍टेट बैंक की तरफ से कुछ दिनों घोषणा की थी कि जिन खाताधारकों के खाते में न्यूनतम धनराशि नहीं होगी, उन खाता धारकों के बैंक खाते से बतौर चार्ज वसूल किया जाएगा।

मुंबई। देश के सबसे बड़े भारतीय स्‍टेट बैंक की तरफ से कुछ दिनों घोषणा की थी कि जिन खाताधारकों के खाते में न्यूनतम धनराशि नहीं होगी, उन खाता धारकों के बैंक खाते से बतौर चार्ज वसूल किया जाएगा। अब भारतीय स्‍टेट बैंक ने मिनिमन बैलेंस न होने पर चार्ज वसूलने की वजह बताई है।

SBI ने बताई वजह-कम बैलेंस रखने पर खाता धारकों पर क्‍यों लगेगी पेनॉल्‍टी?

भारतीय स्‍टेट बैंक का कहना है कि जन धन खातों का बैंक पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए खाता धारकों के लिए मिनिमम बैलेंस को खाते में रखने के लिए कहा गया है। अगर खाता धारक ऐसा नहीं करेंगे तो उनसे बैंक शुल्‍क वसूल करेंगे।

बैंक ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से इस निर्णय पर अभी तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। बैंक ने यह भी बताया कि सरकार ने हमसे इस निर्णय पर फिर से विचार करने के लिए भी नहीं कहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर भविष्‍य में सरकार की तरफ से ऐसा कुछ आता है तो हम निर्णय करेंगे। बैंक ने यह भी बताया कि यह चार्ज जन धन खातों पर नहीं लगेगा। आपको बताते चले कि 1 अप्रैल से भारतीय स्‍टेट बैंक अपने खाता धारकों से खाते में न्‍यूनतम बैलेंस न रखने पर शुल्‍क वसूल करेगा।

एसबीआई की चेयरपर्सन अरूधंति भट्टाचार्या ने बताया कि आज के समय में हमारे ऊपर 11 करोड़ जन धन खातों का बोझ है। यह सभी खाते नो फ्रिल एकाउंट हैं। उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्‍या में खातों की देखरेख करने के लिए हमें कुछ पैसों की जरूरत है। काफी सोच समझकर ही हम सबने यह फैसला किया है। आपको बता दें कि बैंक खाते में न्‍यूनतम राशि न रखने पर बैंक अधिकतम 100 रुपए तक का शुल्‍क वसूल कर लेंगे। इसमे सर्विस टैक्‍स भी शामिल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+