SBI ने किया दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बैंक के साथ समझौता,जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर
SBI ने किया इस बैंक के साथ समझौता,क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बैंक बैंक ऑफ चाइना के साथ समझौता किया है। SBI और बैंक ऑफ चाइना के बीच करार हुआ है, जिसका फायदा दोनों ही बैंकों के खाताधारकों को मिलेगा। इस करार के बाद दोनों बैंकों के ग्राहक एक दूसरे की सर्विसेज का फायदा उठा पाएंगे।

SBI ने किया बैंक ऑफ चाइना के साथ करार
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और दुनिया की तीसरी नंबर की बैंक बैंक ऑफ चाइना ने एक दूसरे के साथ समझौता किया है। इस करार के बाद बैंक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि इस समझौते से एसबीआई और बीओसी दोनों को संबंधित बाजारों में सीधी पहुंच का फायदा होगा। इस करार के बाद बैंक ऑफ चाइना मुंबई में अपनी एक शाखा शुरू करने जा रहा है। इससे पहले इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना इस साल जनवरी से भारत में बिजनेस शुरू कर चुका है। अब जल्द ही बैंक ऑफ चाइना भारत में कारोबार शुरू करने जा रहा है। बैकं ऑफ चाइना के साथ ही भारत में विदेशी बैंकों की संख्या 46 हो जाएगी।

खाताधारकों को होगा फायदा
इस समझौते के बाद एसबीआई ने कहा है कि इससे न केवल बैंक को अपना विस्तार करने में मदद मिलेगा ब्लकि व्यापार अवसरों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक के इस समझौते का फायदा खाताधारकों को मिलेगा। एसबीआई के अनुसार इस समझौते से एसबीआई और बीओसी दोनों को संबंधित बाजारों में सीधी पहुंच का लाभ मिलेगा।

राजनीतिक संबंधों का असर
एसबीआई के साथ समझौते के बाद बैंक ऑफ चाइना भारत में दस्तक देने जा रहा है। ये खबर इसलिए अहम बनी है क्योंकि चीन के साथ भारत के राजनीतिक रिश्तों में अस्थिरता है। हालांकि चीन की इस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार ही काम करना होगा, लेकिन जानकारों के मुताबिक चीन अपनी आक्रामक कारोबारी नीति के लिए जाना जाता है। वो अपने रिसोर्स को अग्रेसिव तरीके से इस्तेमाल करता है, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications