SBI और PNB ने दिया झटका, आज से महंगा हुआ होम और कार लोन, बढ़ेगा EMI का बोझ
नई दिल्ली। अगर आपने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई या फिर पंजाब नेशनल बैंक से लोन दिया हुआ है तो आपको बड़ा झटका लग सकता है। एसबीआई और पीएनबी ने आज से MCLR की दर में बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई ने एमसीएलआर की दर को 0.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। जबकि पीएनबी ने MCLR की दर में 0.15 प्रतिशत फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होम लोन और कार लोन या किसी भी तरह का लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा।

महंगा हो जाएगा लोन
एसबीआई और पीएनबी की इस बढ़ोतरी से दोनों ही बैंकों से होम लोन से लेकर कार लोन , बिजनेस लोन या कोई भी लोन महंगा हो जाएगा। बैंकों ने नई ब्याज दरें आज यानी 1 मार्च से लागू कर दी हैं। इस बढ़ोतरी का असर उन कस्टमर्स पर पड़ेगा, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर किसी भी तरह का लोन लिया हुआ है। बैंक के इस फैसले से अब उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2016 में एसबीआई ने एमसीएलआर में इजाफा किया था। जहां एमसीएलआर में बढ़ोतरी की गई है वहीं एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट और टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.10% से 0.50% की बढ़ोतरी की है।

इन कस्टमर्स पर होगा असर
दोनों बैंकों की इस बढ़ोतरी का असर फ्लोटिंग रेट पर लोन लेने वाले लोगों पर पड़ेगा। जिन लोगों ने 1 साल, 2 साल और 3 साल के फिक्सड एमसीएलआर रेट पर कर्ज लिया है, उन्हें थोड़ी राहत हैं। उनकी ईएमआई लोन पीरियड के आधार पर बढ़ेगी।

इन्हें मिलेगी राहत
जहां फ्लोटिंग रेट पर लोन लेने वाले लोगों का आज से ईएमआई का बोझ बढ़ेगा, वहीं उन पर इसका कोई असर नहीं होगा, जिन्होंने बेस प्राइस पर लोन लिया हुआ है। मतलब ये कि बैंक द्वारा एमसीएलआर में बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद बेस प्राइस पर लोन लेने वाले कस्टमर्स के ईएमआई पर कोई असर नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications