SBI खाताधारकों को दे रहा है खास मौका, इस स्कीम से हर महीने घर बैठे कमाएं 10000 रुपए
SBI ग्राहकों के लिए अच्छी खबर,इस स्कीम में हर महीने पाएं 10000 रुपए
नई दिल्ली। SBI annuity scheme. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाताधारकों को खास मौका दे रहा है। SBI अपने ग्राहकों को बेस्ट फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लेकर पीपीएफ में निवेश के बेस्ट ऑफर देता है। बैंक ने ऐसा ही एक बेहतरीन निवेश प्लान ग्राहकों के लिए पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को हर महीने 10000 रुपए तक पाने का मौका मिल सकता है। इस सेविंग स्कीम को एन्युटी स्कीम का नाम दिया गया है।

क्या है SBI की एन्युटी स्कीम
SBI ने अपने ग्राहकों के लिए खास सेविंग पेश की है। इस स्कीम के जरिए आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। इस स्कीम में आपको 36, 60, 84 या 120 महीनों के लिए निवेश का विकल्प मिलता है। इसमें कोई भी निवेश कर सकता है। वहीं निवेश पर ब्याज दर वही होगी, जो आपके द्वारा चुनी हुई अवधि के लिए बैंक क ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज है। यानी अगर आपने 10 साल के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको SBI की ओर से दस सालों के एफडी पर मिलने वाले ब्याज के बराबर इसपर भी ब्याज मिलेगा।

क्या है इस स्कीम में खास
एसबीआई की इस स्कीम में आप अपनी सुविधानुसान 36, 60, 84 या 120 महीने के लिए निवेश कर सकते है। निवेश पर बेहतरीन ब्याज दर मिलता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं। ये स्कीम मध्यवर्गीय परिवार के लिए अच्छा विकल्प है। आप कम निवेश करके भी इस स्कीम के जरिए अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

हर महीने पा सकते हैं 10000 रुपए तक की रकम
आप इस स्कीम में निवेश करके 10000 रुपए तक मासिक रूप से कमा सकते हैं। अगर आपके पास निवेश के लिए 5 लाख रुपए हैं तो इस स्कीम में निवेश कर भविष्य में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। दस हजार मासिक कमाई के लिए आपको इस स्कीम में करीब 507964 रुपए जमा करने होंगे। इस जमा रकम पर आपको 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस तरह से आप भविष्य में अच्छी रकम पा सकते हैं। ये स्कीम भविष्य के लिए बेहद अच्छी योजना है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications