एसबीआई खाताधारकों को झटका, सेविंग अकाउंट, एफडी पर मिलेगा कम ब्याज

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सेविंग अकाउंट पर ब्‍याज दर कम कर दी हैं। बैंक बचत खाते में जमा 1 लाख रुपए पर 3.50 फीसदी की जगह 3.25 प्रतिशत ब्‍याज देगा। नई ब्‍याज दर 1 नवंबर 2019 से प्रभावी हो जाएंगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के इस फैसले से उसके करीब 42 करोड़ ग्राहक प्रभावित होंगे।

 एफडी पर भी ब्‍याज घटाया

एफडी पर भी ब्‍याज घटाया

एसबीआई ने रिटेल टर्म डिपॉजिट (एफडी) और बल्‍क टर्म डिपॉजिट पर ब्‍याज दर में भी बदलाव किया है। बैंक ने रिटेल डिपॉजिट पर 0.10 फीसदी और बल्क डिपॉजिट पर 0.30 फीसदी तक दरें घटाईं हैं। यानी रिटेल डिपॉजिट में 10 बेसिस प्‍वाइंट और बल्‍क टर्म डिपॉजिट 30 बेसिस प्‍वाइंट की कमी की गई है। इस टर्म डिपॉजिट की मियाद 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम होगी। यह ब्‍याज दर 10 अक्‍टूबर से प्रभावी हो रही है।

एसबीआई ने लोन किया सस्ता

एसबीआई ने लोन किया सस्ता

एसबीआई ने होम, ऑटो और पर्सनल लोन पर एमसीएलआर की दरें घटाने का ऐलान किया है। एमसीएलआर की दरों में 0.10 फीसदी की कमी की गई है। 10 अक्टूबर से नई दरें प्रभावी होंगी। एसबीआई की ओर से कहा गया है कि फेस्टिवल के मौके पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरें 0.10 फीसदी तक घटाई हैं।

पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है एसबीआई

पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है एसबीआई

एसबीआई पब्लिक सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है। होम और ऑटो लोन में एसबीआई का मार्केट शेयर 35 और 36 फीसदी है। बैंक की देश में 22 हजार से ज्यादा शाखाएं हैं। यहां तक कि एसबीआई के दूसरे बैंकों के मुकाबले फेसबुक, यू ट्यूब पर भी सबसे ज्‍यादा फॉलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+