SBI Alert: 15 सितंबर को 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग समेत ये सर्विस, बैंक ने भेजा मैसेज

SBI Alert: 15 सितंबर को 2 घंटे के लिए बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग समेत ये सर्विस, बैंक ने भेजा मैसेज

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों को अलर्ट किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को ट्वीट कर जानकारी दी है कि 15 सितंबर को बपैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस थोड़ी देर के लिए बंद रहेंगी। बैंक की ओर से ग्राहकों को इस बारे में मैसज भेजा जा रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि 15 सितंबर को रात 12 बजे से 2 घंटे के लिए बैंकिंग सेवा बाधित होगी।

SBI Alert: State Bank of India Online Banking service Not Available for 2 hours on 15 September

SBI की ओर से दी गई जानकारी

बैंक की ओर खाताधारकों को जानकारी दी गई है कि 15 सितंबर को 2 घंटे के लिए बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवा बाधित रहेगी। बैंक की ओर खाताधारकों को जानकारी दी गई है कि बैंकिंग सेवा 15 सिंतबर को थोड़ी देर के लिए बंद रहेगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की सर्विस दो घंटों के लिए बंद रहेगी, जिसकी जानकारी खाताधारकों को पूर्व में दी गई है, ताकि वो अपन जरूरी काम को उसी तरह से निपटा सकें। बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी कर कहा है कि 2 घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, योनो ऐप, योनो लाइन, मोबाइल बैंकिंग सेवा बाधित रहेगी। सर्विस मेंटेनेंस के काम के बैंक की सर्विस 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से रात 2 बजे तक बाधित रहेगा।

ये पहला मौका नहीं है, जब बैंक की सर्विस बाधित हुई हो। इससे पहले भी ग्राहकों को सर्विस को लेकर कुछ घंटों की असुविधा हो चुकी है।। बैंकिंग सर्विस को आसान बनाने के लिए अक्सर सर्वर अपडेट के कारण कुछ देर के लिए बैंकिंग सेवा को रोकी जाती रही है। इसस पहले सबीआई ने 4 सितंबर, 6 अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और भी कई बार सर्वर मेंटिनेंस के कारण बैंकिंग सर्विस को कुछ घंटों के लिए बंद रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+