SBI Alert: एसबीआई ने बदल दिए कई नियम, 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना पड़ेगा महंगा
1 जुलाई से SBI एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, बदल गई ये नियम
नई दिल्ली, जून 16। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने खाताधारकों के लिए कई नियमों में बदलाव किए हैं। इन नियमों में बदलाव के बाद अब SBI के एटीएम से कैश निकलना महंगा हो जाएगा। 1 जुलाई 2021 से एसबीआई के कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे। ऐसे में बैंक के 44 करोड़ खाताधारकों को इस बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।

44 करोड़ ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
एसबीआई के 44 करोड़ खाताधारकों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। बैंक अगल महीने से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 जुलाई से एसबीआई के कई बैंकिंग नियम बदल जाएंगे। एसबीआई 1 जुलाई 2021 से कई नियमों को बदलन जा रहे हैं, जिसमें एटीएम से कैश निकालने से लेकर चेकबुक के इस्तेमाल के नियम शामिल है। अगल महीने से इन चार्जेज में अहम बदलाव होने जा रहा है।

1 जुलाई से बदल जाएगा नियम
1 जुलाई 2021 से एसबीआई के एटीएम से कैश निकालना और चेकबुक का इस्तेमाल करना आपको महंगा पड़ेगा। नए चार्जेस बेसिक सेविंग अकाउंट डिपोजिट अकाउंड होल्डर्स के लिए लागू होंगे। इस नए नियम के बाद आपको पहले से अधिक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। बीआसबीडी खाताधारकों को अब नए चेकबुक के लिए अधिक चार्ज देना होगा। पहले इस खाताधारकों को 1 वित्तीय वर्ष में 10 चेक पेज वाली कॉपी देनी पड़ती थी, अब इसके लिए आपको 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा। वहीं 25 पन्ने वाले चेकबुक के लिए 75 रुपए प्लस जीएसटी का शुल्क लगेगा। जबकि इमरजेंसी चेकबुक के लिए अब आपको 50 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज देना होगा।

एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा
वहीं बीएसबीडी खाताधारकों को तय सीमा के बाद बैंक खाते या एटीएम से कैश निकालने पर पहले से अधिक चार्ज लगेगा। इन खाताधारकों को 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है, लेकिन 1 जुलाई से इसके बाद के लेनेदेन के लिए 15 रुपए के साथ जीएसटी चार्ज लगेगा। वहीं इन खाताधारकों के लिए चेक बुक से कैश निकासी की सीमा 1 लाख रुपए प्रति दिन की निकासी कर सकेंगे।

केवाईसी के नाम पर फर्जीवाड़ा, बैंक ने किया अलर्ट
SBI ने लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड मामलों के प्रति खाताधारकों को सतर्क किया है। एसबीआई ने अपने खाताधारकों को अलर्ट करते हुए दिशानिर्देश जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर लिखा है कि केवाईसी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। ठनलाइन केवाईसी के नाम पर खाताधारकों से उनकी गोपनीय जानकारी लेकर उनके खाते से पैंसे निकाले जा रहे हैं। बैंक ने ट्विट कर अपने ग्राहकों को किसी भी तरह की निजी जानकारी किसी से भी साझा नहीं करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications