बिकने जा रही है Subway, क्यों हो रही है कंपनी की नीलामी?
Subway to be sold: बिजनेस की दुनिया से एक बड़ी खबर ये है कि सैंडविच और फॉस्टफूड की जानी-मानी कंपनी SUBWAY बिकने जा रही है हालांकि ये कंपनी ना तो घाटे में थी और ना ही कंपनी में कोई दिक्कत थी फिर भी इस कंपनी की नीलामी हुई है और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इस कंपनी के नए मालिक हैं रोर्क कैपिटल, जिन्होंने 9.55 अरब डॉलर में ये कंपनी अपने नाम की है, हालांकि अभी इस बारे में अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दोनों कंपनियों के बीच 9.55 अरब डॉलर की डील हुई है और इसक बाद नीलामी को बंद कर दिया गया है। आपको बता दें कि मार्केट में आ रही चुनौतियों की वजह से ही SUBWAY ने खुद को बेचने का फैसला किया है।
SUBWAY की शुरुआत साल 1965 में हुई थी
आपको बता दें कि दुनिया भर में अपने लाजवाब सैंडविच के लिए मशहूर SUBWAY की शुरुआत साल 1965 में हुई थी और इसे खोला था फ्रेड डेलुका और उनके मित्र पीटर बक ने, जिनकी उम्र उस वक्त मात्र 17 साल थी।
विश्व के 100 देशों में है SUBWAY का बिजनेस
अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए दोस्तों की इस कंपनी ने बिजनेस की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई और दुनिया के लोकप्रिय ब्रांड में शामिल हुई। आपको बता दें कि SUBWAY का बिजनेस विश्व के 100 देशों में फैला हुआ है और पूरी दुनिया में इसके करीब 37000 से ज्यादा आउटलेट हैं। SUBWAY के सैंडविच अपने लाजवाब स्वाद और शुद्दता के लिए जाने जाते हैं।
कौन है नया मालिक?
आपको बता दें कि SUBWAY के नए मालिक अब रोर्क कैपिटल है, जो कि खुद एक निजी इक्विटी फर्म है, जिसे कि फ्रेंचआई बिजनेस का मास्टर कहा जाता है। 37 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक रोर्क कैपिटल बहुत सारे रेस्टोरेंट और लग्जरी ब्रांडस को भी सपोर्ट करते हैं।
मियामी और कनेक्टिकट में हैं ऑफिस
आपको बता दें कि SUBWAY के दो ऑफिस मियामी और कनेक्टिकट में हैं, इसकी मार्केट में अपनी खास पोजिशन है। एक आंकड़े के मुताबिक मौजूदा स्थिति में SUBWAY अमेरिकी डेली बाजार के लगभग 23 प्रतिशत हिस्से में पहुुंच रखता है, हालांकि इसके बिजनेस में लगातार गिरावट आ रही थी इसलिए SUBWAYके मालिकों ने इसे बेचना का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications