महंगाई का एक और तगड़ा झटका, अब इस कंपनी ने 4 रुपए महंगा किया दूध
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच इस दूध कंपनी ने 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।
भोपाल, 20 मार्च: त्योहारी सीजन के बीच आम जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। सब्जियों और फलों से लेकर रोजमर्रा की सभी चीजों पर लगातार बढ़ रहे दाम लोगों का बजट बिगाड़ रहे हैं और मध्यम वर्ग को घर चलाना भारी पड़ रहा है। हाल ही में महंगाई का एक बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब होली से ठीक पहले दूध निर्माता दो प्रमुख कंपनियों- अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। इस बीच अब एक और दूध कंपनी ने दाम बढ़ाकर महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। इस दूध कंपनी ने कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है।

57 रुपए प्रति लीटर हुआ सांची दूध
मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर दूध का निर्माण और सप्लाई करने वाली कंपनी 'सांची मिल्क' ने रविवार को ऐलान किया कि वो दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर रही है। इस इजाफे के बाद अब सांची दूध 57 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा और बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। 'सांची मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन' ने अपने बयान में बताया कि बढ़ी हुई कीमतें सांची मिल्क और छांह मिल्क के तहत आने वाले सभी ब्रांड्स पर लागू होंगी।

एडवांस भुगतान करने वाले ग्राहकों को मिली राहत
भोपाल दुग्ध संघ ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'जिन ग्राहकों ने दूध के लिए 16 मार्च से 15 अप्रैल तक का भुगतान एडवांस में किया हुआ है, उनके लिए बढ़ी हुई कीमतें 16 अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। जबकि, अन्य सभी ग्राहकों को 21 मार्च की सुबह से ही नई कीमतों के आधार पर दूध बेचा जाएगा।'

अब ये होंगे दूध के नए दाम
नई कीमतें लागू होने के बाद दूध का आधा लीटर फुल क्रीम गोल्ड पैकेट 29 रुपए और एक लीटर 57 रुपए का होगा। इससे पहले इसी आधे लीटर दूध की कीमत 27 और एक लीटर दूथ की कीमत 53 रुपए थी। इसके अलावा पहले 25 रुपए में मिलने आधा लीटर 'शक्ति दूध' का पैकेट अब 27 रुपए में मिलेगा। वहीं, टोंड दूध के आधा लीटर पैकेट की कीमत अब 24 रुपए और डबल टोंड दूध की 22 रुपए होगी। दूध के बढ़े हुए दाम इंदौर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू होंगे।
ये भी पढ़ें- जिस फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की उठ रही मांग, उसे लेकर क्या बोले संजय राउत











Click it and Unblock the Notifications