क्रिप्टो सेक्टर के लिए अच्छी खबर, इस बड़े देश ने कानूनी मान्यता देने के लिए उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली, 12 फरवरी: रूसी सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही दावा किया कि रेगुलेटर क्रिप्टो उद्योग को ग्रे जोन से बाहर लाएगा और कानूनी व्यावसायिक गतिविधियों की संभावना पैदा करेगा। रूसी सरकार ने 8 फरवरी को इसके लिए बकायदा नोटिस भी जारी कर दिया था। नए नियम अधिकारियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन की निगरानी करने की अनुमति देंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

rus

रूसी मीडिया के मुताबिक कैबिनेट का उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में क्रिप्टो-संबंधित प्रवाह पर नियंत्रण लाना है। वहां की सरकार चाहती है कि क्रिप्टोकरेंसी वाली कंपनियां लाइसेंसिंग व्यवस्था के तहत चलें। इससे रूसी नागरिकों के अधिकारो की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही निवेशकों को योग्य और गैर-योग्य वर्गों में विभाजित किया जाएगा। सेवा प्रदाताओं के पास क्रिप्टो निवेश के साथ संबंधित जोखिमों के बारे में रूसियों को सूचित करने की भी जिम्मेदारी होगी। वहीं वित्त मंत्रालय और बैंक ऑफ रूस को क्रिप्टो कानून का मसौदा तैयार करने का काम सौंपा गया है, जिन्हें 18 फरवरी तक मसौदा कानून पेश करना है।

भारत में भी अहम फैसला
भारत में क्रिप्टो करेंसी को ना मान्यता दी गई है और ना ही ये गैरकानूनी है। अगर कोई शख्स चाहे तो वो क्रिप्टो में निवेश कर सकता है। हाल ही में पेश हुए बजट में भारत सरकार ने क्रिप्टो पर 30 प्रतिशत का टैक्स लगाया। साथ ही ये घोषणा की आरबीआई अपनी खुद की क्रिप्टोकरेंसी पर काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+