डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट, 67.32 के स्तर पर खुला

वहीं ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

नई दिल्ली। बुधवार को रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 67.32 के स्तर पर खुला। हालांकि मंगलवार को रुपए में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 67.08 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए में गिरावट की मुख्य वजह तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और इंपोर्टर्स द्वारा ज्यादा डॉलर की ज्यादा खरीद रही।

डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट, 67.32 के स्तर पर खुला

वहीं ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में निचले स्तर से सुधार देखने को मिल रहा है। हैवीवेट, टीसीएस, ओएऩजीसी, इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील में खरीददारी बढ़ने से सेंसेक्स हरे निशान में लौट आया है। वहीं आईटी, मेटल औऱ फार्मा इंडेक्स में तेजी निफ्टी 10,700 के पार निकल गया है।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ परमाणु समझौता से अलग होने और ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने से ग्लोबल मार्केट कमजोर हुआ है। सेंसेक्स 18 अंक टूटकर 35,198 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 24 अंक लुढ़ककर 10,639 अंक पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अकों से ज्यादा फिसल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+