Rule Change From 1 January 2024: आज जरूर कर लें ये काम वरना 1 जनवरी से आपका मोबाइल हो जाएगा कबाड़ा
New Rule Change From 1 January 2024: आजकल मोबाइल केवल बात करने का साधन नहीं है बल्कि ये एक साथ बहुत सारी चीजों के लिए भी प्रयोग होता है, इसलिए अगर आज मोबाइल किसी कारणवश बंद हो जाए तो लगता है कि लाइफ रूक सी गई है।

मोबाइल का प्रयोग आजकल हर तरह के भुगतान के लिए भी किया जाता है, इसलिए 31 दिसंबर से पहले आप सभी लोग ये काम जरूर निपटा लें वरना आपका फोन 1 जनवरी से काम नहीं करेगा और ये सिवाय कबाड़ के और कुछ नहीं रह जाएगा।
गूगल पे, फोन पे और पेटीएम नहीं कर पाएंगे!
दरअसल 01 जनवरी से यूपीआई पेमेंट जैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम का इस्तेमाल वो लोग नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने करीब एक साल से यूपीआई आईडी क प्रयोग नहीं किया है। इसलिए जो लोग ऐसे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर से पहले तक यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना होगा।
नया सिम कार्ड खरीदना होगा मुश्किल
अगर आप नया सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं तो वो भी 31 दिसंबर तक खरीद लें क्योंकि 1 जनवरी से इसके नियम बदल जाएंगे क्योंकि 1 जनवरी से नए सिम को खरीदने के लिए बॉयोमेट्रिक डिटेल देनी होगी।
जीमेल अकाउंट भी बंद होंगे
गूगल एक जनवरी से उन जी मेल अकाउंट को बंद कर देगा जो कि लंबे वक्त से यूज नहीं हो रहे हैं या जिन्हें चलाया नहीं जा रहा है। हालांकि ये अभी पर्सनल अकाउंट के लिए होगा।
1 जनवरी से बदल सकते हैं इनके भी चार्ज
एलपीजी प्राइस: हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम अपडेट होते हैं। हालांकि दिसंबर के महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में दो बार परिवर्तन हुआ है। पहली तारीख को कमर्शियल LPG सिलेंड का दाम बढ़ने के बाद 22 दिसंबर को कम हुआ था इसलिए हो सकता है कि इस बार की पहली तारीख को दाम ना बढ़ें।
सीएनजी प्राइस: हर महीने की पहली तारीख को सीएनजी के दाम भी अपडेट होते हैं , कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी में दाम घटेंगे।
पेट्रोल प्राइस: उम्मीद की जा रही है कि एक तारीख से पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा। आपको बता दें कि मई 2022 से देश में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
लॉकर एग्रीमेंट: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लॉकर एग्रीमेंट के रिन्यूएबल की तारीख 31 दिसंबर 2023 तक रखी है, अगर आप ऐसा नहीं कर पाएं हैं तो तुरंत करें वरना आपको 1 जनवरी से लॉकर खोलने में दिक्कत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications