Rules Changing From 1st May 2023: सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, आज से बदलें ये 5 नियम
Rules Changing From 1st May 2023: मई का पहला दिन 'मई दिवस' के रूप मे मनाया जाता है लेकिन हर महीने की तरह इसकी पहली तारीख को भी बहुत सारे नियम बदल गए हैं।

Rules Changing From May 1, 2023: हर महीने की पहली तारीख जहां लोगों के लिए सैलरी लेकर आती है, वहीं दूसरी ओर इस दिन बहुत सारे खर्चों की लिस्ट भी तैयार रहती है। यही नहीं हर महीने की पहली तारीख को बहुत सारे नियम भी बदल जाते हैं, जिनके बारे में अगर पहले से पता ना हो तो इंसान को कभी-कभी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ जाता है। ऐसी समस्या ना हो इसलिए हम आपके लिए आज लेकर आए वो लिस्ट जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि एक मई को कौन-कौन से नियम बदल गए हैं।
LPG और CNG के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG और CNG के दाम अपडेट होते हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को कम करके आम जनता को बड़ी राहत दी है। उसने कमर्शियल रसोई सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद से आज दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियलसिलेंडर की का रेट 1856.50 रु हो गया है, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई चेंज नहीं हुआ है। तो वहीं सीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
म्यूचुअल फंड के नियम भी बदले
सेबी ने म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव किया है, जो कि आज से लागू हो गया है। नए नियम के तहत अब म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट करने के लिए वॉलेट को आरबीआई के KYC से कनेक्ट करना होगा।
बदल गया GST के नियम
आज से जीएसटी के नए नियम को मानना हर बिजनेसमैन को जरूरी होगा। इस नए नियम के तहत अब 100 करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले बिजनेसमैन को अपने ट्रांजेक्शन की रसीद IRP यानी कि इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ट्रांजेक्शन के 7 दिनों के भीतर ही अपलोड करनी होगी समयाविधि खत्म होने पर रसीद अपलोड नहीं हो पाएगी।
बैटरी से चलने वाले वाहनों को राहत
बैटरी से चलने वाले वाहनों के नियम भी 1 मई से बदल गए हैं, आज से अब इन वाहनों पर परमिट चार्ज नहीं लगेगा। जो कि एक बड़ी राहत की बात है।
ATM ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज
ये नियम भी आज से ही चालू हुआ है, हालांकि ये नियम अभी पीएनबी यानी कि पंजाब नेशनल पार्क की ओर से लागू किया गया है। अब जिनका अकाउंट इस बैंक में हैं और वो एटीएम से ट्रांजेक्शन करते हैं लेकिन उनके अकाउंट में पर्याप्त धनराशि नहीं हैं तो बैंक कस्टमर पर ATM ट्रांजैक्शन चार्ज लगाएगा। ये चार्ज 10 रुपये+ GST प्राइस होगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications