Rules Changes : आधी रात के बाद से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम, आपके लिए जानना है जरूरी
Rules Changes: आधी रात के बाद से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम, आपके लिए जानना है जरूरी
नई दिल्ली। आज आधी रात से आपसे आसपास कई जरूरी नियम बदल जाएंगे। ये बदले हुए नियम न केवल आपकी जेब पर बल्कि आपके जरूरी दस्तावेजों पर भी असर डालेंगे। ऐसे में आपको इन जरूरी बदलावों के बारे में जानना चाहिए। कई बार नियमों की जानकारी के अभाव में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन्हीं में से उन पांच जरूरी नियमों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। आइए उन पांच जरूरी नियमों के बारे में जो 1 अगस्त 2022 से बदल जाएंगे।

1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम
आज आधी रात तक आपके पास वक्त है इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने का। रात 11.59 मिनट तक आप वित्तीय वर्ष 2021-23 के लिए रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। इस डेडलाइन को चूकने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं कुछ परिस्थितियों में सजा तक हो सकती है। यहां जरूरी बात बता दें कि 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल नहीं करने पर आपको 1 अगस्त से आपको फाइन भरना होगा। अगर आपका इनकम 500000 या इससे कम है तो 1 तारीख के बाद आपको 1000 रुपए का जुर्माना भरहना होगा। वहीं अगर इनकम 500000 से अधिक है तो जुर्माना 5000 रुपए तक हो सकता है।

LPG सिलेंडर के दाम
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की 1 तारीख की तरह 1 अगस्त को बदलाव होगा। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि कीमतों में बढ़ोतरी होगी या गिरावट ये देखना होगा। वहीं तेल कंपनियां एक बार फिर से कीमत को स्थिति रख सकती है। महंगाई की मार झेल रही आम जनता जहां उम्मीद लगाए बैठी की है सिलेंडर की कीमतों में गिरावट होगी तो वहीं तेल कंपनियां वैश्विक स्तर पर कीमतों को देखते हुए फैसला लेगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
अगर आप भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो 31 जुलाई तक इसका पंजीकरण करवाना जरूरी है। अगर ये डेडलाइन चूके तो आप इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। आपको बता दें कि आप आसानी से घर बैठे रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से ऑनलाइन सुविधा दी गई है।

बदल जाएगा चेक पेमेंट सिस्टम
1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक पेमेंट सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को शुरु करने जा रहा है। इस नए नियम के बाद 5 लाख रुपए से अधिक का चेक जारी करने पर आपको उसकी चेक की डिजिटल पहले ही बैंक को देनी होगी। आप बैंक को चेक की डिटेल SMS , एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा दे सकता है। आपको चेक अमाउंट, बेनेफिशियरी का नाम,अकाउंट नंबर, आदि की डिटेल बैंक को देनी होगी। ताकि आपके द्वारा दी गई जानकारी को वो वैरिफाई करके ही चेक का पेमेंट कर सके। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी और चेक पर दर्ज जानकारी मैच नहीं हुई तो चेक का पेमेंट नहीं किया जाएगा।

कैसे करें आधार को वोटर आईडी से लिंक
1 अगस्त से वोटर आईडी कार्ड और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त से वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ने के अभियान को शुरू करने की बात कही है। आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने न केवल फर्जी वोटर आईडी की पहचान हो सकेगी, बल्कि सही मतदादाओं के महचान में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications