Rule Change: नए साल पर आज से बदल गए हैं ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर भी बढ़ेगा बोझ

1st January 2024 Rule Change: नए साल का आज पहला दिन है। देश-दुनिया में नए साल का स्वागत किया जा रहा है। आज से कई नियम देश में बदलने वाले भी हैं। जिसका असर सीधे जनता की जेब पर पड़ने वाला है।

नए साल के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी कम हुए हैं। इसके अलावा UPI पमेंट से लेकर सिम कार्ड तक के कई नियम बदले हैं। आइए जानें देश में आज से कौन से 5 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

1st January 2024 Rule Change
  • 1. UPI Payment पर बड़ा अपडेट

एक जनवरी यानी आज से नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेटीएम, फोन पे, गूगल पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप की ऐसी आईडी बंद हो रही है, जिनका इस्तेमाल पिछले एक साल या उससे ज्यादा वक्त से नहीं किया जा रहा है।

  • 2. SIM कार्ड के क्या नियम बदलें

एक जनवरी यानी आज से नया सिम कार्ड लेने के लिए KYC प्रोसेस खत्म होगी। टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने जानकारी दी है कि सिम कार्ड के लेने के लिए कागज आधारित KYC प्रोसेस खत्म कर दी जाएगी। यानी अब नया सिम कार्ड खरीदने के लिए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। अब आप सिर्फ E-KYC अनिवार्य है।

  • 3. ITR Filing पर अपडेट

असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो गई है। इसलिए अब आपको इस नए साल आईटीआर दाखिल करने का मौका नहीं मिलने वाला है।

  • 4. Bank Locker Agreement: बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर भी अपडेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट को रिवाइज किया है। अब यूजर्स के पास डेडलाइन 1 जनवरी तक ही है। आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का लॉकर एग्रीमेंट संशोधित करा लें।

  • 5. महंगी हो सकती हैं गाड़ियां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक जनवरी से गाड़ियां महंगी हो सकती हैं। असल में मारुति सुजुकी, महिंद्रा और ऑडी जैसी कई कंपनियों की कारें महंगी होने वाली है। हालांकि कीमतों में इजाफा 2 से 3 फीसदी ही होने वाला है।

  • 6. Aadhaar Card: फ्री में मार्च 2024 तक कर सकते हैं आधार अपडेट

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दिया है। पहले ये डेडलाइन 14 दिसंबर 2023 तक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+