Rule Change From 1st Aug 2025: अगस्त से बदल रहे हैं कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, ये रही पूरी लिस्ट
Rule Change From 1st Aug 2025: अगस्त महीने में कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इस दौरान जो बदलाव होने वाले हैं उनमें क्रेडिट कार्ड के नियम और LPG के दामों में बदलाव हो सकते है। इसके अलावा यूपीआई (UPI) को लेकर भी कुछ अपडेट हैं। आइए जानते हैं और क्या-क्या बदलने जा रहा है।
एक अगस्त 2025 से UPI के नए नियम लागू होंगे, और अगर आप नियमित रूप से Paytm, PhonePe, GPay या किसी अन्य UPI प्लेटफ़ॉर्म जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आप जानना चाहेंगे कि क्या बदल रहा है।

1. UPI को लेकर बदल रहे हैं नियम
UPI इकोसिस्टम की देखरेख करने वाला भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) सिस्टम पर दबाव कम करने और भुगतान में देरी और असफल लेनदेन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए ये नई लिमिट लागू कर रहा है। ये बदलाव आपके स्थानीय किराना स्टोर पर भुगतान करने के तरीके को प्रभावित नहीं कर सकते हैं, लेकिन ये बैलेंस चेक, स्टेटस रिफ्रेश और अन्य चीज़ों पर सीमाएं लगाते हैं।
- अब आप एक दिन में UPI ऐप से सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे।
- अब आप मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट्स को दिन में सिर्फ 25 बार चेक कर पाएंगे।
- AutoPay ट्रांजेक्शन जैसे नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड की किस्त अब सिर्फ 3 समय स्लॉट में प्रॉसेस होंगे। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे और रात 9.30 बजे के बाद।
- अब आप फेल ट्रांजेक्शन का स्टेटस सिर्फ 1 दिन में 3 बार चेक कर पाएंगे।
2. SBI Card होल्डर्स के लिए बदल जाएंगे नियम
अगस्त से एसबीआई कार्ड (SBI Card) होल्डर्स की जेब पर भारी असर पड़ा सकता है। 11 अगस्त से SBI कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है। अभी तक SBI- सेंट्रल बैंक, पीएसबी, UCO बैंक, करूर वैश्य बैंक, अलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये का कवर देता था।
3. LPG के दाम में बदलाव
अगस्त से रसोई गैस या कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले महीने 1 जुलाई को 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की कटौती की गई थी। उम्मीद है कि एक अगस्त से रसोई गैस के दाम में भी कटौती हो सकती है।
4. CNG और PNG के दाम में बदलाव
गैस कंपनियों की तरह ही तेल कंपनियां भी हर महीने सीएनजी और पीएनजी के दाम में बदलाव करती हैं। इस साल अप्रैल के बाद से इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। उम्मीद है कि एक अगस्त से गैस के दाम बदल सकते हैं।
5. एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम भी बदल सकते हैं
एक अगस्त से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में बदलाव की उम्मीद है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों महीने की पहली तारीख को एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications