ऑनलाइन LPG सिलेंडर बुक करने पर मिलेगी 5 रुपये की छूट, जानें कैसे?

अगर आपको दूसरे के मुकाबले सस्ती गैस सिलेंडर चाहिए तो आपको इसके लिए डिजिटल पेमेंट करना होगा। ऑनलाइन पेमेंट करने पर लोगों को हर सिलेंडर पर 5 रुपए की छूट दी जाएगी।

नई दिल्ली। रसोई गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए ये खबर बड़े काम की है। आप अपने रसोई गैस पर 5 रुपए की बचत कर सकते हैं। जी हां यानी आप दूसरों के मुकाबले सस्ती रसोई गैस ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक काम करना होगा। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियों ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए के लिए लोगों को ऑनलाइन गैस बुकिंग पर 5 रुपए की छूट देने का वादा किया है। यानी कैशलेश पेमेंट को बढ़ावा दे रही सरकार को प्राइवेट कंपनियों का भी साथ मिल गया है।

Rs. 5 discount for online payment of LPG cylinder

पेट्रोल-डीजल के बाद अब तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की बुकिंग पर ग्राहकों को 5 रुपए की छूट देने की घोषणा की है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर ऑनलाइन खरीदने और बुक करने वाले ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 5 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इंडेन, भारत गैस और एचपी मुख्य रूप से गैस कनेक्शन देती है। अब इन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुक करने पर 5 रुपये की छूट देने की घोषणा कर दी है। तेल कंपनियों ने पहले डिजिटल पेमेंट के माध्यम से पेट्रोल-डीजल भरवाने पर 0.75 फीसदी की छूट देने का फैसला किया था।

अब इन कंपनियों ने गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर छूट देकर लोगों को ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने की पहल की है। पेट्रोलियम कंपनियों को उम्मीद है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन पेमेंट की ओर आकर्षित होंगे। तेल कंपनियों की विज्ञपत्ति के मुताबिक जब लोग ऑनलाइन बुकिंग कर उसका पेमेंट करेंगे तो उसी वक्त उन्हें छूट की राशी अपने स्क्रीन पर दिख जाएगी। विज्ञपत्ति के मुताबिक लोगों के खाते से गैस सिलेंडर की रकम से 5 रुपए कम काटे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+