आ गए रिलांयस इंडस्ट्रीज की पहली तिमाही के नतीजे, जानें मुकेश अंबानी के किस बच्चे ने कमाया सबसे अधिक प्रॉफिट?
RIL Q1 Result, दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के नतीजे जारी किए। टेलीकॉम ब्रॉन्च रिलायंस जियो इन्फोकॉम जहां मुनाफे रही। वहीं ऑयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस में घटा देखने को मिला है।
बता दें कि मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे आकाश, अनंत और ईशा अंबानी अलग-अलग सेक्टर की जिम्मेदारियां संभालते हैं।

रिलायंस जियो
आकाश अंबानी रिलायंस जियो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जियो इन्फोकॉम का पहली तिमाही में मुनाफा 12.2 फीसदी बढ़ा है। नए ग्राहकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के चलते कंपनी को अच्छा मुनाफा हुआ है।
जियो का अप्रैल-जून में नेट प्रॉफिट बढ़कर 4,863 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जो एक साल पहले 4,335 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.9 फीसदी बढ़कर 24,042 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में ये आंकड़ा 21,873 करोड़ रुपये था। हालांकि जियो का यह पिछली छह तिमाहियों में सबसे सुस्त प्रॉफिट और रेवेन्यू ग्रोथ है।
ऑयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स बिजनेस
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ऑयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स का बिजनेस देखते हैं। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में 31% की गिरावट के कारण O2C राजस्व में तेज गिरावट दर्ज की गई।
जून तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.7 फीसदी कम होकर 1,33,031 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज कमी और डाउनस्ट्रीम उत्पादों की कम कीमत रही। रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व ₹2,31,132 करोड़ दर्ज किया गया जो पिछले साल के मुकाबले 4.7% कम है।
रिटेल बिजनेस
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानीरिटेल बिजनेस देखती हैं। रिलायंस रिटेल ने जून तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व और एबिटा दर्ज किया। रिलायंस रिटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 18.8 प्रतिशत बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये रहा। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹2,061 करोड़ था।
परिचालन से सकल राजस्व 19 प्रतिशत बढ़कर ₹69,962 करोड़ हो गया। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹58,554 करोड़ था। एबिटा ₹5,151 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह ₹3,849 करोड़ था। रिलायंस रिटेल ने कहा कि इस तिमाही के दौरान 555 नए स्टोर जोड़े गए।
समूह का कुल मुनाफा
अगर ओवर ऑल समहू की परफोर्मेंस की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 11 परसेंट गिरकर 16,011 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 17,955 करोड़ रुपये रहा था। जून तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में भी 5.3 परसेंट की गिरावट आई है और यह 2.07 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल समान तिमाही में यह 2.19 लाख करोड़ रुपये था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू में गिरावट की मुख्य वजह ऑयल और केमिकल्स कारोबार का कमजोर प्रदर्शन है. इस कारोबार से रेवेन्यू में 18 फीसदी की गिरावट आई है और ये 1.33 लाख करोड़ रुपये रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑपरेशन से होने वाली आमदनी में भी 5.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा है जो बीते वर्ष समान तिमाही में 2,23,113 करोड़ रुपये रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों को 9 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications