Retail inflation: महंगाई से आम लोगों को बड़ी राहत, रिटेल इंफ्लेशन घटकर पहुंचा 5.10 फीसदी
Retail Inflation: आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। जनवरी में खुदरा महंगाई घटकर 5.10 फीसदी हो गई है। जनवरी में देश की खुदरा महंगाई दर घटकर 5.10 फीसदी पर आ गई, जो कि पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर है।
सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की कम कीमतों के कारण जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर तीन महीने के निचले स्तर 5.10 प्रतिशत पर आ गई।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सीपीआई ग्रामीण 5.34 फीसदी और सीपीआई शहरी 4.92 फीसदी रही। इस बीच, जनवरी 2024 के लिए संयुक्त सीपीआई मुद्रास्फीति 5.10 प्रतिशत तक पहुंच गई।
मालूम हो कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति पिछले महीने दिसंबर 2023 में 5.69 फीसदी और जनवरी 2023 में 6.52 फीसदी पर थी। अगस्त 2023 के महीने में मुद्रा स्फीति 6.83 फीसदी के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी, जिसके बाद अब जनवरी में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य पदार्थों में खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी 2024 में 8.3 प्रतिशत थी, जो पिछले महीने में 9.53 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications