वॉलमार्ट इंडिया में हाई लेवल पर छटनी, 56 अधिकारियों को निकाला
नई दिल्ली। अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारत में 56 अधिकारियों को निकाल दिया है। इनमें से 8 सीनियर मैनेजमेंट में थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक वॉलमार्ट (इंडिया) के प्रेसिडेंट और सीईओ कृष अय्यर ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि भारत में कारोबार की रिस्ट्रक्चरिंग की वजह से छंटनी की गई है। वॉलमार्ट होलसेल स्टोर की बजाय ई-कॉमर्स बिजनेस पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 2018 में फ्लिपकार्ट की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी।

यह ई-कॉमर्स में दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डील है। वॉलमार्ट भारत में 28 होलसेल स्टोर के जरिए छोटे कारोबारियों को माल बेचती है, लेकिन ज्यादा विस्तार नहीं कर पाई, इसलिए ई-कॉमर्स पर जोर दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉलमार्ट अब नए होलसेल स्टोर खोलने में भी तेजी नहीं दिखाएगी। इसकी बजाय बिजनेस-टू-बिजनेस और रिटेल ई-कॉमर्स के जरिए बिक्री बढ़ाने पर ध्यान देगी। भारत में वॉलमार्ट के 5,300 कर्मचारी हैं, इनमें से करीब 600 हेड ऑफिस में हैं।
भारत में कब आई थी वॉलमार्ट
भारत में आए एक दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी वॉलमार्ट इंडिया की बिक्री सुस्त है और मुनाफे पर भी संशय है। गौरतलब है कि साल 2007 में वॉलमार्ट ने भारती समूह के साथ साझेदारी कर भारत के होलसेल कारोबार में कदम रखा था। साल 2013 में वॉलमार्ट ने भारती की पूरी 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद इस कारोबार को अकेले संभाल लिया था।
क्या कहा कंपनी ने
हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है कि उसने कितने कर्मचारियों को बाहर निकाला है या विस्तार योजनाओं को रोका गया है या नहीं। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है, 'हम अपने सदस्यों की सेवा के लिए हमेशा नए-नए रास्तों की तलाश में रहते हैं। इसके लिए हमें अपने कॉरपोरेट ढांचे में समीक्षा करने की जरूरत होती है ताकि अपने सदस्यों की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरा कर सकें।'
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications