RBI ने SBI पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह?

मुंबई। 'भारतीय रिजर्व बैंक' यानी कि आरबीआई ने देश के सबसे बड़े बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' यानी कि एसबीआई पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। यह जुर्माना बैंक नियमन कानून के उल्लंघन करने के चलते लगाया है। आरबीआई का कहना है कि एसबीआई ने बैंक कर्मचारियों को भुगतान करते समय जारी निर्देशों का पालन नहीं किया है, जिसके चलते उस पर जुर्माना लगा है। इस बारे में आरबीआई ने प्रेस रिलीज भी जारी की है, जिसमें जुर्माने के कारण को पूर्ण रूप से स्पष्ट किया गया है।

Recommended Video

    RBI ने SBI पर लगाया 2 Crore Rupaye का Fine जानिए क्या है वजह ? | वनइंडिया हिंदी
    RBI ने SBI पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना

    RBI ने SBI पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना

    विज्ञप्ति में लिखा है कि आरबीआई ने दिनांक 15 मार्च 2021 को एसबीआई पर बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा का उल्लंघन करने के जुर्म में दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। बैंक पर ये एक्शन अनुपालन में कमियों के कारण लिया गया है। हालांकि आरबीआई के इस कदम का SB के ग्राहकों के साथ चल रहे लेन-देन से कोई लेना-देना नहीं है। SBI पर जुर्माना कमीशन के रूप में अपने कर्मचारियों को पारिश्रमिक के भुगतान के संबंध में लिया गया है।

    आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी की

    आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी की

    हमने इस बारे में जांच की थी, जिसमें पता चला है कि उसने रिजर्व बैंक द्वारा जारी विशिष्ट निर्देशों का उल्लंघन किया है, हमने इस बारे में पहले भी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हमारी पड़ताल में ये साबित हुआ है कि बैंक पर लगे सभी आरोप सही साबित हुए हैं इसलिए उस पर दंड लगाना बहुत जरूरी है और इस वजह से हमने उस पर जुर्माना लगाया है। उम्मीद करते हैं कि एसबीआई जल्द ही अपनी गलती को सुधारेगा।

    कुछ जरूरी बातें

    कुछ जरूरी बातें

    मालूम हो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी की एसबीआई भारत का सबसे बड़ा और पुराना बैंक है। 1 जुलाई 1944 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी। जबकि इसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया था। इसकी कई सहयोगी शाखाएं हैं.जिनके नाम निम्नलिखित हैं

    • स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर
    • स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
    • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
    • स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
    • स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
    • स्टेट बैंक ऑफ इंदौर
    • स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट
    भारतीय रिजर्व बैंक

    भारतीय रिजर्व बैंक

    जबकि भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि आरबीआई भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को कंट्रोल करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी। पहले इसका मेन ऑफिस कोलकाता में था लेकिन साल 1937 में इस मुख्यालय मुंबई हो गया। शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा गवर्नर हैं, जिन्होंने 4 सिंतबर 2016 को ये पद संभाला था।पूरे भारत में आरबीआई के कुल 29 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+