Home Loan लेने वाले ग्राहकों के लिए आ गई सबसे बड़ी खबर! अब घट जाएगी आपकी EMI, RBI का ऐलान
RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून 2025 को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 0.50% (50 बेसिस प्वाइंट) की कटौती का ऐलान किया है। इससे रेपो रेट घटकर 5.50% हो गया है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी RBI ने रेपो रेट में 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी।
रेपो रेट में इस कटौती का सीधा असर होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर पड़ेगा। अगर आपने होम लोन ले रखा है तो आपकी EMI अब कम आएगी।

बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों में कमी आने से लोन की ईएमआई (EMI) घटेगी, जिससे ग्राहकों को फाइनेंशियल राहत मिलेगी। एक्सपर्ट का मानना है कि यह कदम आर्थिक विकास (Economic Development) को रफ्तार देगा।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत है। मुद्रास्फीति नियंत्रण में है, और अच्छे मॉनसून की संभावना से आर्थिक गतिविधियों में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में विदेशी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बना हुआ है।
रेपो रेट क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को शॉर्ट टर्म लोन (Loan) देता है। जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंकों को सस्ते में कर्ज मिलता है और वे आगे ग्राहकों को भी कम ब्याज दर पर लोन देने लगते हैं। इससे लोन लेना आसान और सस्ता हो जाता है, जिससे बाजार में कैश फ्लो बढ़ता है और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। सीधे शब्दों में कहें तो रेपो रेट कम होने का मतलब है- EMI में राहत और उधारी में सहूलियत।












Click it and Unblock the Notifications