JioPhone सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, एक महीने के लिए बढ़ा दिवाली ऑफर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो दिवाली पर एक खास ऑफर लेकर आया था। जियो ने 'जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर' के तहत त्योहारी सीजन में जियो फोन 699 रुपए में उपलब्ध कराया था। वहीं, बड़ी खबर ये है कि दिवाली के बाद भी अब डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस ऑफर के तहत जियो फोन खरीद सकते हैं। इस ऑफर को कंपनी ने नवंबर महीने तक के लिए बढ़ा दिया है।

नवंबर तक जारी रहेगी दिवाली ऑफर
जियो फोन पर कंपनी 801 रु की छूट के अलावा 693 का डेटा बेनिफिट भी दे रही है। यानी कि इस ऑफर के तहत कंपनी जियो फोन की असली कीमत के बराबर बेनिफिट मुफ्त में दे रही है। बता दें कि जियो फोन को 1500 रु की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी दिवाली जियो ऑफर के तहत 4 अक्टूबर से ये फोन 699 रु में उपलब्ध करा रही है।

693 की एडिशनल छूट
दिवाली ऑफर के तहत ग्राहक जियो फोन 699 रु में खरीद सकते हैं, इसमें एडिशनल 693 रु की डेटा छूट भी दी जा रही है। ये डेटा 99 रु के सात रिचार्ज में क्रेडिट किया जाएगा। ये फोन 4जी सपोर्ट करता है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जियो फोन दिवाली ऑफर के तहत पिछले तीन हफ्तों में मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इस ऑफर को एक महीने तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

फोन में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज
कंपनी ने कहा, 'जो फीचर फोन यूजर दिवाली ऑफर में जियो मूवमेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे, वे इस नवंबर में जियो डिजिटल लाइफ से जुड़ सकते हैं।' जियो फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डूअल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। इसमें 2.4 इंच डिस्प्ले व 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी है। फोन में 2000 एमएएच बैटरी है और ये वाई-फाई सपॉर्ट करता है। यह फोन फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है।

22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जियो फोन
जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। हैंडसेट और टीवी को एक केबल से कनेक्ट कर कॉन्टेन्ट को टीवी पर मिरर किया जा सकता है। जियो फोन में जियो सिनेमा, जियो म्यूज़िक, जियो टीवी और जियो एक्सप्रेस न्यूज ऐप इंस्टॉल आते हैं। जियो का ये फोन जुलाई 2017 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी कीमत 1500 रुपए थी।












Click it and Unblock the Notifications