Jio यूजर्स को 2 महीने का डेटा मिलेगा बिल्कुल Free, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

नई दिल्ली। अगर आप Jio के कस्टमर हैं तो ये खबर आपके लिए खास हैं, क्योंकि आपको रिलायंस की तरह से दो महीने का डेटा बिल्कुल FREE मिल रहा है। जी हां अगर आप जियो कस्टमर हैं और आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप दो महीने तक फ्री डेटा का लाभ उठा सकते हैं। कहने का मतलब ये कि ये ऑफर खासकर आई सीआईसीआई के क्रेडिक कार्ड होल्डर्स के लिए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो ने इसी तरह से SBI के साथ साझेदारी की थी, और अब आईसीआईसीआई बैंक के साथ की है। आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं....

 Jio यूजर्स के लिए 2 महीने का डेटा फ्री

Jio यूजर्स के लिए 2 महीने का डेटा फ्री

जियो और आईआसीआईसी बैंक ने ये साझेदारी की है, जिसके तहत आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को खास ऑफर मिलेगा। Jio ने अपने पोस्टपेड यूजर्स को लिए ये ऑफर पेश किया है, जिसके तहत अगर आपने ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से जियो सिम खरीदते हैं तो आपको 2 महीने फ्री पोस्टपेड सर्विस मिलेगी। इस ऑफर के तहत यू जर्स को सातवें पोस्टपेड बिल पर रेंटल नहीं चुकाना पड़ेगा, वहीं 12 वें महीने के बिल पेमेंट पर कैशबैक मिलेगा।

 क्या है जियो का प्लान?

क्या है जियो का प्लान?

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए पोस्टपेड ग्राहकों को आईसीआईसीआई क्रेडट कार्ड ने सिम लेने के बाद 6 महीने तक बिल भरना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो सातवें महीने से आईसीआईसीआई बैंक उन्हें डिस्काउंट देगा। वहीं अगर आपने 12 महीने का बिल क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक के अकाउंट में कैशबैक आएगा।

 कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको ICICI क्रेडिट कार्ड में जियो के बिल पेमेंट के लिए 'ऑटो पे' का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको माय जियो एप में जियो पे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर आपसे बिल की जानकारी मांगी जाएगी। आपको जियो ऑटो पे पर जाकर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको माय जियो एप कनफर्मेशन मैसेज देगा और आपका 199 रुपए वाला पोस्टपेड प्लान शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 25GB डेटा और फ्री एसएमएस की सुविधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+