Jio यूजर्स के लिए गुड न्यूज, FREE वॉइस-विडियो कॉलिंग की नई सर्विस शुरू
नई दिल्ली। रिलायंस जियो(Reliance Jio) ने हाल ही में पहले अप नी फ्री कॉलिंग की सर्विस खत्म की और फिर अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए। रिलायंस जियो ने झटके देने के बाद अब अपने यूजर्स को राहत दी है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है, जिसके तहत फ्री वॉइस और वीडियो की सुविधा मिलेगी। रिलायंस जियो के यूजर्स को खुशखबरी है। रिलायंस जियो ने देश भर में वॉइस और विडियो वाई-फाई कॉलिंग सर्विस( Jio VoWiFi calling service) शुरू करने की घोषणा की।

Jio यूजर्स के लिए अच्छी खबर
रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर लॉन्च किए हैं। जियो ने टेस्टिंग के बाद इस सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। इस खास सर्विस के तहत आप फ्री कॉलिंग और वॉइस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। यूजर्स फ्री में वाई-फाई के जरिए क्लीयर वॉइस और विडियो कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। जियो की इस सर्विस में आप अपने मौजूदा जियो फोन नंबर का इस्तेमाल करते हुए वाई-फाई नेटवर्क के जरिए फोन करने के साथ कॉल रिसीव भी कर सकेंगे।

Free कॉलिंग का लाभ
इस नई सर्विस के लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। आप वाई फाई के जरिए फ्री कॉलिंग का लाभ उटा सकते हैं। इस नई सर्विस का लाभ उठाने के लिए बस आपके पास एक्टिव प्लान और जियो की वाई-फाई कॉलिंग को सपॉर्ट करने वाला फोन होना चाहिए। इस जियो वाई-फाई कॉलिंग के लिए किसी भी Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग, वीवो, शाओमी, ऐपल, टेक्नो, कूलपैड, गूगल, इंफीनिक्स, आईटेल, लावा, मोबिस्टार और मोटोरोला के स्मार्टफोन इस नई सर्विस को सपोर्ट करेंगे।

देशभर में कहीं भी कर सकेंगे फ्री कॉलिंग
इस सर्विस के जरिए आप देशभर में कहीं भी बात कर सकते हैं, वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर सकते हैं। इसमें किसी भी वाईफाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। VoLTE और वाई-फाई के बीच वॉइस और विडियो कॉल्स बिना किसी परेशानी के आसानी से स्विच-ओवर हो जाएगी। ये सर्विस 7-16 जनवरी 2020 के बीच पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications