3 साल से पहले ही वापस मिल जाएंगे jio phone की सिक्योरिटी डिपॉजिट वाले 1500 रुपए!

नई दिल्ली। रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से जल्द ही एक ऐसा ऑफर दिया जाने वाला है, जिससे न केवल मौजूद जियो ग्राहकों को फायदा होगा, बल्कि भविष्य के ग्राहकों को भी फायदा होगा। दरअसल, यह फायदा हर उस शख्स को होगा, कंपनी का जियो फोन लेने की योजना बना रहा है। आइए जानते हैं क्या ऑफर ला रहा है रिलायंस जियो।

3 साल से पहले मिलेगा रिफंड

3 साल से पहले मिलेगा रिफंड

माना जा रहा है कि रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन के लिए लिया जाने वाला सिक्योरिटी डिपॉजिट तय समय यानी 3 साल से पहले भी वापस मिल सकता है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि यह सिक्योरिटी टुकड़ों में वापस मिलेगी और हो सकता है कि 3 साल से पहले ही ही सारी सिक्योरिटी वापस मिल जाए। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार कंपनी आने वाले कुछ दिनों में ही रिफंड के इस खास ऑफर की घोषणा कर सकती है।

क्या है जियो फोन?

क्या है जियो फोन?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से 21 जुलाई 2017 को हुई एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया था। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद वापस दे दिए जाने की भी घोषणा की गई थी। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा। 15 अगस्त से इस फोन की बीटा टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और 24 अगस्त से इस फोन की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

कौन हैं कंपनी के टारगेट?

कौन हैं कंपनी के टारगेट?

कंपनी अपने जियो फोन के जरिए उन 50 करोड़ लोगों को टारगेट कर रही है, जो आज भी सस्ते 2जी फीचर फोन चलाते हैं। दरअसल, वह बाजार में मौजूद 4जी फोन खरीदने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि वह काफी महंगे हैं। ऐसे में सिर्फ 1500 रुपए की सिक्योरिटी मनी देकर मुफ्त में मिल रहा यह फोन देश का हर व्यक्ति आसानी से खरीद सकेगा। इतना ही नहीं, इसके साथ कंपनी 153 रुपए का जो प्लान ऑफर कर रही है, वह भी काफी किफायती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+