रिलायंस ने रचा इतिहास, 12 लाख करोड़ मार्केट कैप को छूने वाली देश की पहली कंपनी बनी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के बीच में एक के बाद एक बड़ी डील कर न केवल कंपनी को कर्जमुक्त किया बल्कि शेयर बाजार में नया मुकाम हासिल कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 12 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली देश की पहले कंपनी बन गई है। रिलायंस जियो ने पिछले 12 हफ्तों में 13 ग्लोबल कंपनियों के साथ 14 बड़ी डील साइन की है, जिसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज न केवल कर्जमुक्त हो गई बल्कि शेयर बाजार में बड़ा मुकाम हासिल किया है।
रिलायंस की नई सफलता
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 13 जुलाई को बड़ी उपलब्धि हासिल की। कंपनी ने 13 जुलाई के कारोबार में इतिहास रचने हुए 12 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली देश की पहली कंपनी का खिताब हासिल कर लिया। सोमवार को कारोबार में आरआईएल का शेयर करीब 3 फीसदी मजबूत होकर 1947 रुपए के स्तर पर पहुंच गए, जो कि ऑलटाइम हाई रहे। इस बढ़ोतरी के कारण RIL के शेयर के दामों में तेजी आई और रिलायंस का मार्केट कैप भी बढ़कर 12.34 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।
4 महीने में शेयर में मिले 125% रिटर्न
आपको बता दें कि 12 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली RIL देश की पहली कंपनी बन गई है। रिलायंस के बाद टाटा कंसल्टेंसी है, जिसका मार्केट कैप 13 जुलाई को 8.34 लाख करोड़ के पास रहा। आपको बता दें कि रिलायंस जियो एक के बाद एक बड़ी डील साइन कर रही है। इस रिकॉर्ड को छूने के बाद रिलायंस के शेयर्स में बड़ी तेजी देखने को मिली है। रिलायंस के शेयर्स ने 4 महीनों से भी कम वक्त में 125 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। 23 मार्च को RIL के शेयर 867 रुपए के स्तर पर थे, जो कि 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर था। जिसके बाद 22 अप्रैल से जियो में निवेश की शुरुआत हुई। सबसे पहले फेसबुक जैसी बड़ी कंपनी ने जियो में निवेश किया। इसके बाद जैसे जैसे जियो को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मिले, RIL कर्ज मु्क्त होती चली गई और शेयर के दाम आसमान छूने लगे। आज रिलायंस के शेयर के दाम 1947 रुपए पर पहुंच गए हैं। इससे निवेशकों ने 4 महीने से भी कम वक्त में 125 फीसदी रिटर्न कमा लिए हैं।
जियो में निवेश की बरसात
22
अप्रैल
को
फेसबुक
ने
जियो
के
प्लेटफॉर्म
में
निवेश
की
शुरुआत
की,
जिसके
बाद
से
ये
जारी
है।
12
हफ्तों
में
13
बड़ी
ग्लोबल
कंपनियों
ने
रिलायंस
जियो
के
साथ
14
डील
किए।
इन
डील्स
से
RIL
ने
1.18
लाख
करोड़
रुपए
जुटाए
हैं।
Reliance Jio को मिला एक और बड़ा निवेशक, 730 करोड़ रु निवेश करेगी क्वालकॉम