रिलायंस जियो ने लॉन्च किए बूस्टर पैक, इंटरनेट से लेकर आईएसडी कॉलिंग तक सब कुछ है इसमें

रिलायंस जियो के तहत हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में रोजाना सिर्फ 1 जीबी 4जी इंटरनेट दिया जा रहा है, लेकिन अगर आप इससे अधिक इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो उसके लिए बूस्टर पैक लॉन्च किए गए हैं।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 31 मार्च तक मुफ्त में सभी सेवाएं मुहैया करा रहा है। 5 सितंबर को लॉन्च हुआ रिलायंस जियो शुरुआत में अपने ग्राहकों को मुफ्त कॉल के साथ-साथ हर दिन 4 जीबी तक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करने की छूट दे रहा था, लेकिन 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म होते ही उसने यह सुविधा खत्म कर दी है। 1 जनवरी से शुरू हुए हैप्पी न्यू ईयर के तहत अब रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मुफ्त कॉलिंग के अलावा रोजना सिर्फ 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा दे रहा है। 1 जीबी डेटा खत्म होने के बाद प्रतिदिन 128 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस ऑफर में आप 31 मार्च 2017 तक रिलायंस जियो मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।

reliance jio रिलायंस जियो ने लॉन्च किए बूस्टर पैक, इंटरनेट से लेकर आईएसडी कॉलिंग तक सब कुछ है इसमें
ये भी पढ़ें- चार एयरलाइन कंपनियां लेकर आईं शानदार ऑफर, यहां मिल रहे हैं ट्रेन से भी सस्ते टिकट

रिलायंस जियो लाया ये बूस्टर पैक
अगर आप 1 दिन में 1 जीबी से अधिक 4जी डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए रिलायंस जियो ने बूस्टर पैक निकाला है, जिसके तहत आप महज 51 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी वैधता सिर्फ उसी दिन की होगी। इसके अलावा 301 रुपए में 6 जीबी 4जी डेटा पा सकेंगे, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इसके अलावा अगर आप एक दिन में 100 से अधिक मैसेज भेजना चाहते हैं तो 20 रुपए का रिचार्ज करवाकर 175 एसएमएस पा सकते हैं। इसके अलावा आईएसडी कॉम्बो पैक भी पेश किया है, जिसके तहत 501 रुपए का रिचार्ज करवाकर विदेश कॉल करने के लिए 435 रुपए का बैलेंस पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के कनॉट प्लेस को फरवरी से वाहनमुक्त करने का फैसला, तीन महीने के लिए बना नियम
कहां से मिलेगा ये पैक?
इस पैक को लेने के लिए आपके स्मार्टफोन में मायजियो ऐप डाउनलोड होना जरूरी है। जियो आईडी से ऐप पर लॉगिन करें और रिचार्ज के विकल्प पपर जाएं। वहां आपको ब्राउज प्लान का सेक्शन दिखेगा, जिसमें बूस्ट टैब होगा। यहां से आप अपनी जरूरत के अनुसार एक प्लान चुन सकते हैं। रिचार्ज के लिए जियो मनी मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर किसी अन्य माध्यम से भी रिचार्ज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+