Reliance Jio का एक और धमाका, लॉन्च किए 4 नए प्लान, सबसे सस्ता 11 रुपये का
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने रिपब्लिक डे ऑफर के बाद आज एक और धमाका किया है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए 4 नए डाटा बूस्टर प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के इन बूस्टर प्लान की कीमत 11 रुपये से शुरू होकर 101 रुपये तक है। हालांकि जियो ने इस बार अपने बूस्टर प्लान में कुछ बदलाव किया है।

जियो के ये हैं 4 नए प्लान
रिलायंस जियो पहले अपने बूस्टर प्लान में यूजर्स को डाटा के साथ फ्री कॉलिंग की सुविधा भी देता था लेकिन इस बार जियो के बूस्टर प्लान में केवल डाटा की सुविधा ही है। जियो के 4 प्लान बूस्टर प्लान हैं- 11 रुपये के, 21 रुपये के, 51 रुपये के और 101 रुपये के। जियो के 11 रुपये के बूस्टर प्लान में यूजर्स को 400MB डाटा मिलेगा।

इस प्लान में मिलेगा 6जीबी डाटा
इसी तरह 21 रुपये के बूस्टर प्लान यूजर्स को 1जीबी डाटा, 51 रुपये के प्लान में 3जीबी डाटा और 101 रुपये के प्लान में 6जीबी डाटा मिलेगा। बता दें कि जियो के इन बूस्टर प्लान की कोई वैलिडिटी पीरियड नहीं है। ये तभी तक वैलिड रहेंगे जब तक आपके जियो का मेन रिचार्ज प्लान वैलिड होगा।

ऐसे समझें जियो का बूस्टर प्लान
अगर इसे उदाहरण से समझे तो आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने जियो का 149 रुपये का प्लान से रिचार्ज कराया तो इस प्लान में आपको 1.5GB की डेली लिमिट के साथ 28 दिनों में 42जीबी डाटा मिलेगा। अगर इस 28 दिन के बीच अगर आप का डाटा खत्म हो जाता है तो आप कभी इस जियो का बूस्टर प्लान से रिचार्ज करा लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications