Jio effect: वोडाफोन ने भी लॉन्च किया 198 रुपये का हैप्पी न्यू ईयर प्लान

नई दिल्ली। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन ने भी रविवार को अपना 'हैप्पी न्यू ईयर 2018' प्लान लॉन्च कर दिया। वोडाफोन ने हैप्पी न्यू ईयर स्कीम के तहत दो प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान 198 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 229 रुपये का है। आइए जानते हैं वोडाफोन के इस स्पेशल प्लान में यूजर्स को क्या ऑफर मिल रहा है

वोडाफोन 198 रुपये का प्लान

वोडाफोन 198 रुपये का प्लान

वोडाफोन ने जो दो नए प्लान लॉन्च किए है उसमें पहला प्लान 198 रुपये का है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक 1जीबी डेली लिमिट के साथ 28जीबी 4G/3G डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और एसएमएस प्रतिदिन भेजने की सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन 229 रुपये का प्लान

वोडाफोन 229 रुपये का प्लान

वोडाफोन का 229 रुपये का प्लान नए यूजर्स के लिए हैं। यानी की अगर आप नए साल के मौके पर वोडाफोन सिम लेते हैं तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 229 रुपये के इस प्लान में आपको 28 दिनों तक हर रोज 1जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी मिलेगी।

जियो का भी आया हैप्पी न्यू ईयर प्लान

जियो का भी आया हैप्पी न्यू ईयर प्लान

बता दें कि रिलायंस जियो ने भी हैप्पी न्यू ईयर स्कीम के तहत 199 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया था। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक हर रोज 1.2GB डाटा मिलेगा। साथ ही अन्य सुविधाएं जैसे - कॉलिंग, रोमिंग, एसएमएस आदि भी फ्री रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+