जिसे करने में एयरटेल को लगे 12 साल उसे रिलायंस जियो में 83 दिनों में कर दिखाया

रिलायंस जियो ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 83 दिनों में जोड़े 5 करोड़ यूजर्स, एयरटेल को लगे थे 12 साल।

नई दिल्ली। रिलायंस कम्यूनिकेशन के मालिक मुकेश अंबानी 5 सितंबर को रिलायंस जियो लांच किया था। लॉचिंग के बाद से ही लोग इसे पाने के लिए लंबी-लंबी कतारों में घंटों तक खड़े रहने को तैयार हो गए थे। कंपनी ने अपनी फ्री कॉलिंग सर्विस से लोगों को अपनी ओर खींचना शुरु कर दिया।

reliance jio

इसी फ्री कॉलिंग की मदद से अब रिलायंस जियो ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। रिलायंस ने टेलीकॉम सेक्टर ने धमाका मचाते हुए महज 83 दिनों में 5 करोड़ यूजर्स अपने साथ जोड़ लिए है। रिलायंस इतने कम वक्त में 5 करोड़ यूजर्स जोड़ने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

अगले साल से BSNL देगी लाइफटाइम FREE कॉलिंग, और भी कई जबरदस्त ऑफर

हर दिन रिलायंस जियो के साथ 6 लाख लोग जुड़ रहे हैं। 5 सितंबर के बाद से अब तक हर मिनट 1000 यूजर्स रिलायंस जियो के साथ जुड़ रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता की ओर से खुद इस बात की जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि रिलायंस ने जहां 83 दिनों में 5 करोड़ यूजर्स जोड़े, वहीं एयरटेल को अपने 5 करोड़ यूजर्स बनाने में 12 साल लग गए ते, जबकि वोडाफोन ने 13 सालों के बाद ये आंकड़ा छुआ था। आपको बता दें कि रिलायंस ने अपने जियो ऑफर के साथ ही एयरटेल को कड़ी टक्कर दी है। एयरटेल के पास फिलहाल 26.26 करोड़ यूजर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+